एक्सप्लोरर

ठाकरे बंधुओं के साथ आने में अड़चन? राज ठाकरे के MNS नेता बोले- 'उद्धव पर विश्वास करना...'

Raj-UddhavThackeray News: राज और उद्धव ठाकरे के मिलन की अटकलें तेज हो गई हैं लेकिन मनसे नेता संदीप देशपांडे ने भरोसे पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे ने MNS कार्यकर्ताओं को जेल में डाला था.

Raj Thackeray Join Hands with Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में दो चचेरे भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के मिलन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. हाल ही में राज ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में चल रहे विवाद उनके व्यक्तिगत विवाद से बड़े हैं, इसलिए उद्धव ठाकरे के साथ आकर राज्य के हित में काम करना चाहते हैं. उद्धव ठाकरे ने भी इसपर सहमति जताई थी. अब राज ठाकरे के मनसे नेता संदीप देशपांडेय ने उद्धव ठाकरे पर विश्वास जताने के बजाय इसके उलट एक बयान दिया है.

संदीप देशपांडे का कहना है कि उद्धव ठाकरे पर विश्वास का मुद्दा सबसे बड़ा है, क्योंकि उनपर भरोसा पहले भी कई बार डगमगाया है. मनसे नेता ने कहा, "विश्वास के सवाल से पहले हमारे दिल में दर्द है. उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लाउडस्पीकर के मुद्दे पर हम लोगों को जेल में डाला आज भी हजार से ज्यादा लोगों पर केस है तो यह सब क्या था?"

'साथ आने की बात हुई, साथ चुनाव लड़ने की नहीं'
इतना ही नहीं, मनसे नेता संदीप देशपांडे का कहना है, "राज ठाकरे ने कहा था कि मराठी मानुष के लिए उद्धव ठाकरे के साथ आना चाहिए. ऐसा तो नहीं कहा था कि साथ चुनाव भी लड़ना चाहिए. अभी तो कोई चुनाव है नहीं, इसलिए चुनाव के समय ही चुनाव की बात कीजिए. फिलहाल, जो हमारे मुद्दे हैं उस पर तो वो स्टैंड ले लें."

हालांकि, संदीप देशपांडे ने दावा किया कि अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आएंगे तो उन्हें भी खुशी होगी, क्योंकि दोनों भाई हैं और परिवार को साथ रहना चाहिए. 

उद्धव ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को जेल में कब डाला?
दरअसल, साल 2022 में जब उद्धव ठाकरे की सरकार थी तब राज ठाकरे की पार्टी ने मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसी के साथ राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था के सामने एक चुनौती पेश कर दी थी. उस दौरान सैकड़ों की संख्या में मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. तब भड़के हुए राज ठाकरे ने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी, 'मेरे सब्र का इम्तिहान मत लो, सत्ता आती जाती रहती है, कोई भी तामपत्र लेकर नहीं आता उद्धव ठाकरे, तुम भी नहीं.'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget