एक्सप्लोरर

मुंबई में जैन मंदिर ढहाने पर बवाल! समुदाय के लोगों ने निकाला मार्च, BMC अधिकारी का तबादला

Mumbai Jain Temple: मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर ढहाने के बाद उठे विवाद ने शहर की सियासत और आस्था दोनों को झकझोर दिया है. विरोध के बीच BMC ने वार्ड अधिकारी का तबादला कर दिया.

Vile Parle Jain Temple: मुंबई की सड़कों पर शनिवार (19 अप्रैल) को एक अलग ही हलचल दिखी. आस्था के अपमान के खिलाफ हजारों लोग मौन मार्च करते नजर आए. वजह थी विले पार्ले में स्थित एक जैन मंदिर को अचानक गिरा दिया जाना. अब इस पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रंग ले लिया है.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने इस विवाद के बीच के-ईस्ट वार्ड के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त नवनाथ घाडगे का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह कार्रवाई 16 अप्रैल को नेमिनाथ कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अंदर बने जैन मंदिर को कथित रूप से ‘अनधिकृत ढांचा’ बताकर ढहाने के बाद की गई.

भारी संख्या में जैन समुदाय के लोगों ने किया मार्च

शनिवार (19 अप्रैल) को भारी संख्या में जैन समुदाय के लोग और उनके समर्थक सड़कों पर उतरे. महाराष्ट्र गौशाला संघ के परेश शाह के अनुसार, इस विरोध मार्च में 20,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें धार्मिक गुरु, मंत्री मंगल प्रसाद लोढ़ा, बीजेपी विधायक पराग अलवानी और कई अन्य राजनीतिक नेता शामिल रहे.

बिना सुनवाई मंदिर गिराना भावना के साथ खिलवाड़- प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 2 घंटे तक BMC अधिकारियों से बैठक की और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों का ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि बिना सुनवाई और ट्रस्टियों को जवाब देने का मौका दिए मंदिर गिराना न केवल प्रशासनिक चूक है, बल्कि समुदाय की भावना के साथ खिलवाड़ भी है.

परेश शाह ने कहा, “बीएमसी की कार्रवाई से पूरा जैन समाज आहत है. इस मामले में केवल तबादला नहीं, जिम्मेदार अधिकारी का निलंबन जरूरी है.”

सहिष्णुता और सांप्रदायिक सौहार्द्र पर सीधा हमला- पवन खेड़ा

इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्म हो गई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “90 साल पुराने दिगंबर जैन मंदिर को बिना किसी सुनवाई के तोड़ा गया, यह सहिष्णुता और सांप्रदायिक सौहार्द्र पर सीधा हमला है. BJP को आखिर देश में भाईचारे से क्या दिक्कत है?”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget