एक्सप्लोरर

औरंगजेब की कब्र पर CM देवेंद्र फडणवीस बोले, 'इसके बारे में राज्य सरकार कोई...'

CM Devendra Fadnavis News: औरंगजेब की कब्र पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के तहत है. संसद से बने कानून के तहत प्रोटेक्टेड मानी जाती है.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुगल शासक औरंगजेब को लेकर कहा कि वो भारत का हीरो नहीं है. भारत के किसी समाज का हीरो नहीं है. इसलिए उसपर फूल-हार चढ़ाने का कोई कारण नहीं है. लेकिन जहां तक उसके मजार का सवाल है तो ये देश के संसद ने जो कानून तैयार किया है, उस कानून के हिसाब से प्रोटेक्टेड जगह मानी जाती है. ये केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के तहत है. इसलिए इसके बारे में कोई भी निर्णय राज्य सरकार नहीं कर सकती. 

इतिहास को सही परिपेक्ष्य में देखना चाहिए- सीएम फडणवीस

शुक्रवार (18 जुलाई) को मीडिया से बातचीत में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं हमेशा ऐसा कहता हूं कि इतिहास को सही परिपेक्ष्य में देखना चाहिए और गलत चीजों का महिमा मंडन नहीं होना चाहिए."

इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर करने पर क्या बोले सीएम?

इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर करने के राज्य सरकार के फैसले पर सीएम ने कहा, "वहां का मूल नाम ईश्वरपुर था. उसका नाम इस्लामपुर किया गया था. इसलिए जो मूल नाम था, वही किया जाए इस प्रकार की मांग लगातार वहां के लोग करते थे." 

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है- सीएम

सीएम फडणवीस ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दे है ही नहीं. इसलिए वो सभाग्रृह के अंदर कोई मुद्दा उठाने की जगह रोज सुबह सीढ़ियों पर कोई न कोई इश्यू लेकर अपना प्रजेंश जताते हैं कि हमने विरोध किया है. एक भी मुद्दा प्रभाव के साथ और सबूत के साथ वो लोग नहीं रख पाए.

8 दिसंबर से शीतकालीन सत्र

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा का सत्रावसान कर दिया, जिससे तीन सप्ताह तक चला मानसून सत्र समाप्त हो गया.  इस सत्र के दौरान वामपंथी उग्रवाद से निपटने और मादक पदार्थ तस्करों को मकोका के तहत लाने से संबंधित प्रमुख विधेयक पारित किए गए. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सत्रावसान आदेश विधानसभा में पढ़ा. राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आठ दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget