एक्सप्लोरर

Maharashtra: '600 करोड़ में चंद्रयान भी चांद पर पहुंच गया लेकिन...' मुंबई-गोवा हाइवे बनने में देरी पर राज ठाकरे का तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई गोवा हाइवे बनने में देरी पर कहा कि जो लोग राज्य की जनता को लूट रहे हैं जनता उन्हीं को वोट दे रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मुंबई-गोवा हाइवे का काम पूरा नहीं होने पर राज्य सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने चंद्रयान (Chandrayaan) का उदाहरण देते हुए सरकार पर हमला बोला है. राज ठाकरे ने कहा कि  600 करोड़ में चंद्रयान-3  चंद्रमा पर पहुंच गया लेकिन 12 साल में मुंबई-गोवा महामार्ग तैयार नहीं हो पाया जिसपर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. 

दरअसल, मुंबई-गोवा महामार्ग के अधूरे काम को लेकर राज ठाकरे ने रविवार को पदयात्रा का आयोजन किया था. रायगढ़ और रत्नागिरी के कई इलाकों में मनसे के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए थे. राज ठाकरे ने पदयात्रा के समापन पर महाराष्ट्र के कोलार में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर बरसते हुए कहा, ''600 करोड़ में चंद्रयान 3 चंद्रमा पर पहुंच गया और 15 हजार करोड़ खर्च करके अभी तक मुंबई गोवा महामार्ग नहीं बना. ये सोचने वाली बात है. जो लोग जनता को लूट रहे हैं उन्हीं को हम सत्ता दे रहे हैं. इस विषय पर विचार करें.''

12 साल में पूरा नहीं हो पाया काम
 मनसे ने मुंबई गोवा महामार्ग के बनने में देरी को लेकर अपना आक्रामक रुख अपनाया है. इस मुद्दे पर लगातार राज ठाकरे सरकार को आड़े हाथ ले रहे हैं. बता दें कि पिछले 12 साल से मुंबई गोवा महामार्ग को बनाने का काम किया जा रहा है लेकिन अभी तक वो बनकर तैयार नहीं हुआ. उसका काम अधूरा है. 

कुछ दिन पहले भी उठाया था यह मुद्दा
कुछ दिन पहले भी राज ठाकरे ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए हवाई के मुद्दे को उठाया था. उन्होंने उस वक्त कहा था कि मुंबई-गोवा हाइवे का काम 2007 में शुरू हुआ था. उसके बाद इतनी सरकारें आईं लेकिन सड़क का काम नहीं हुआ और फिर भी वही लोग कैसे चुने जाते हैं? क्या सड़कें गड्ढों में चली गईं और क्या हम गड्ढों में चले गए. हमारे मतदाताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता? सड़कों की बदहाल स्थिति पर उन्होंने कहा था कि सिर्फ कोंकण ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में सड़कों का बुरा हाल है. मुंबई से नासिक जाने में 8 घंटे लगते हैं. इस सड़क पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: पीएम मोदी के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, 'अमीबा जैसा है NDA, नहीं है कोई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget