एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'एक टीम पहले गई लेकिन दूसरी...'

Maharashtra Politics: अजित पवार ने पिछले दिनों अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की थी जिसपर अब राज ठाकरे का बयान सामने आया है. उन्होंने इसको लेकर एक बड़ा दावा किया है.

Maharashtra News: एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar) की गुप्त बैठक के बाद देखा गया है कि महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) में बेचैनी है. दोनों पवार की मुलाकात के बाद कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अब एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भी प्रतिक्रिया दी है. राज ठाकरे ने तंज करते हुए कहा है कि एक टीम पहले भेजी गई है और दूसरी जल्द ही जाएगी. बता दें कि अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी भले ही कुछ लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि एमएनएस की बैठक बांद्रा एमआईजी क्लब में आयोजित होनी है. इस बैठक में राज ठाकरे मनसे नेताओं, महासचिव, प्रमुख पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे. मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में एमएनएस की यह अहम बैठक है. इस बीच, राज ठाकरे ने कहा, ''एक टीम पहले भेजी जा चुकी है लेकिन दूसरी जल्द ही जाएगी. सब भीतर से मिले हुए हैं. ये सब 2014 से चल रहा है.''

लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू- राज ठाकरे
एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि राजनीति में मौजूदा अराजकता को देखते हुए नगर निगम चुनाव नहीं होंगे. साथ ही राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को लोकसभा की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है. राज ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के माहौल को देखते हुए नहीं लगता कि अब नगर निगम चुनाव होंगे. लेकिन अब लोकसभा चुनाव होंगे. हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है.''

मुंबई-गोवा हाइवे पर अब गड्ढे भरेंगे एमएनएस कार्यकर्ता
मुंबई-गोवा हाइवे पर गड्ढों को लेकर राज ठाकरे ने अपनी बात कही है. वहीं, पनवेल की बैठक में वह इस बारे में विस्तार से बात करेंगे. मनसे मुंबई-गोवा हाईवे पर मौजूद गड्ढों को लेकर आक्रामक हो गई है. राज ठाकरे की बैठक के बाद एमएनएस सड़कों के गड्ढे भरने के लिए अभियान चलाने जा रही है. पनवेल में राज ठाकरे की बैठक के बाद गड्ढा खोदो अभियान चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Election 2024: 'अगली बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी', जानिए किस नेता ने किया ऐसा दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget