एक्सप्लोरर

लातूर का जिक्र कर राज ठाकरे ने की वक्फ बिल पास करने की मांग, विपक्षी दलों को जमकर सुनाया

Maharashtra Politics: राज ठाकरे ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार से अपील की कि वह विपक्ष के आगे बिल्कुल ना झुके और इसे जल्द से जल्द पारित कराए.

Maharashtra News: लातूर के एक गांव में 103 किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड ने अपना दावा कर दिया है. इस पर राजनीति तेज हो गई है जबकि मनसे चीफ राज ठाकरे ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर ना केवल इस मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट किया है बल्कि पीएमन नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह जल्द से जल्द वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराएं. इस विधेयक का विरोध करने वाली पार्टियों को भी उन्होंने जमकर सुनाया है.

राज ठाकरे ने ट्वीट किया, '' लातूर जिले के अहमदपुर तालुका के तालेगांव गांव से खबर चौंकाने वाली है. गांव की कुल कृषि भूमि में से लगभग 75% कृषि भूमि पर वक्फ बोर्ड ने दावा कर दिया है... जिससे 103 किसानों की आजीविका खतरे में पड़ गई है. भले ही राज्य सरकार ने कहा हो कि हम किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. सवाल इस जमीन का नहीं है, वक्फ बोर्ड के उस आतंक पर कैसे लगाम लगाएगा जो मनमाने प्रबंधन से कई वर्षों से लोगों पर ढाया जा रहा है?"

वक्फ बिल का जिक्र कर बोले राज ठाकरे, ''कुछ महीने पहले, केंद्र सरकार ने संसद में वक्फ अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव वाला एक विधेयक पेश किया और मुस्लिम-बहुल विपक्षी दलों ने संसद में भ्रम पैदा कर दिया और इसलिए विधेयक को पुनर्विचार के लिए संसदीय समिति के पास भेजा गया. कहने की जरूरत नहीं है कि महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों का रुख इस संशोधित विधेयक के विरोध में था.'' इसके बाद राज ठाकरे ने वक्फ संशोधन विधेयक की  बारीकियां भी पोस्ट में साझा कीं और साथ ही कहा कि इसके प्रावधानों में कुछ भी गलत नहीं है.

 विपक्ष के आगे ना झुके केंद्र सरकार - राज ठाकरे

राज ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में धारा 370 हटाने, तीन तलाक पर रोक लगाने और राम मंदिर बनाने के कदम उठाए गए जिस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को गर्व था और इसीलिए हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का समर्थन किया. मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि विपक्ष के किसी भी विरोध के आगे झुके बिना इस विधेयक को संसद के इसी सत्र में पारित किया जाए.

महायुति से की यह मांग

मनसे चीफ ने महायुति सरकार से मांग की कि ''राज्य सरकार को यह भी देखना चाहिए कि अहमदपुर तालुका के तालेगांव में किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा, उनकी जमीनें वक्फ के गले नहीं जाएंगी. इस अवसर पर, मैं आज देश के सभी वक्फ बोर्डों को एक बात से अवगत कराना चाहता हूं कि आजादी के बाद विनोबा भावे ने 'भूदान आंदोलन' शुरू किया था जिसमें देश के हिंदुओं द्वारा लाखों एकड़ जमीन सरकार को वापस की गई थी ताकि भूमिहीनों को खेती के लिए जमीन मिल सके.''

 ये भी पढ़ें- Road Accident: महाराष्ट्र के बारामती में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रेनी पायलट की मौत, 2 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget