एक्सप्लोरर

Road Accident: महाराष्ट्र के बारामती में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रेनी पायलट की मौत, 2 घायल

Baramati Road Accident: महाराष्ट्र के बारामाती के भिगवन रोड पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्त घायल हुए हैं. घायल पास के अस्पताल में भर्ती.

Baramati Road Accident Maharashtra: महाराष्ट्र के बारामाती से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है. बारामती के भिगवन रोड पर हुए इस हादसे में दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य घायल हुए हैं. 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोकल थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह घातक दुर्घटना हुई. इस हादसे में दो ट्रेनी पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो 2 गंभीर रूप से घायल हुए है. 

ये है हादसे की वजह 

बारामती में दिल दहला देने वाली यह घटना भिगवान बारामती रोड पर लामजेवाड़ी के पास सुबह 2.30 से 3.00 बजे के बीच की है. सूचना के अनुसार चारों प्रशिक्षु पायलट टाटा हैरियर वाहन से बारामती से भिगवां आ रहे थे. सड़क का अनुमान न लगने के कारण कार पेड़ से टकरा गई. 

कार में सवार सभी अप्रेंटिस पायलट ट्रेनिंग कर रहे थे. इनमें से 1 बिहार, 1 दिल्ली, 1 लड़की राजस्थान और 1 लड़का महाराष्ट्र से था. 

दुर्घटना का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस से भिगवां के एक निजी अस्पताल लाया गया. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

बारामती डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन राठौड़ के मुताबिक सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे चारों प्रशिक्षु पायलट कार से बारामती से भीगवन की ओर जा रहे थे. रास्ते में उनकी कार अचानक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे की मौके पर मौत हो गई. जबकि कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों ने पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. फिलहाल, इस मामले की छानबीन बारामती पुलिस कर रही है.

महाराष्ट्र में सपा ने छोड़ा MVA का साथ, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'अखिलेश यादव पूरी तरीके से...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget