एक्सप्लोरर

रायगढ़: कुंडलिका नदी में डूबने से नवी मुंबई के रहने वाले 4 लोगों की मौत, एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान

Raigad News:रायगढ़ में कुंडलिका नदी में डूबने से एक युवक, एक किशोरी और दो महिलाओं की मौत हो गई. चारों के शवों को बरामद कर लिया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कुंडलिका नदी में डूबने से 4 की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक नवी मुंबई के रहने वाले थे वे रायगढ़ में अपने एक  रिश्तेदार के यहां आए थे और नदी पर 10-12 लोगों का ग्रुप कपड़े धोने के मकसद से गया था.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची थी. जिसके बाद शवों को नदी से बाहर निकाला गया.

बता दें कि रायगढ़ जिले के माणगांव तहसील के रेवाल गांव में कुंडलिका नदी में डूबने से 21 वर्षीय सिद्धेश सोनार,26 वर्षीय काजल सोनार, 16 साल सिद्धी पेडेकर और 27 वर्षीय सोनी सोनार की मौत हो गई. नवी मुंबई का रहने वाला एक परिवार रायगढ़ में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था. इस दौरान जब वे कुंडलिका नदी पर कपड़े धोने गए तो अचानक एक युवती का पैर फिसल गया और वो नदी में डूब गई उसे बचाने के चक्कर में दो लड़कियों सहित एक युवक भी डूब गया. जिसके बाद उनके साथ आए लोगों ने राहत और बचाव के लिए प्रशासन को सूचित किया. लेकिन जब तक राहत बचाव टीम नदी पर पहुंची चारों लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी.   

जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने एक स्वंय सेवी एनजीओ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. शनिवार देर रात दो लोगों के शव बरामद किए गए वहीं दो लोगों के शव रविवार सुबह मिल पाए.  

रायगढ़ में पहले भी 3 की हुई थी मौत
इसी साल अगस्त माह में रायगढ़ जिले में नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. दरअसल. मुन्नवर शहाबुद्दीन नालबंद उनका भाई दिलावर और रिश्तेदार जाहिद जाकिर पटेल पिकनिक मनाने के लिए महाड़ में सावित्री नदी पर गए थे. इस दौरान जब वे नदी में नहाने के लिए उतरे तो पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में EVM पर संग्राम जारी, जानें आदित्य ठाकरे समेत MVA नेताओं के क्या हैं आरोप?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget