एक्सप्लोरर

पुणे: झरने में बहे एक परिवार के 5 लोग, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक दृश्य, 4 साल के अदनान और मरिया की तलाश जारी

Maharashtra Lonavala News: पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के पास झरने के पानी में डूबने से 1 महिला और 2 लड़कियों की मौत हो गई. वहीं 2 बच्चे लापता हो गए.

Lonavala Waterfall Accident: पुणे के लोनावाला इलाके में रविवार को एक बड़ी घटना हो गई. भूशी बांध के पास झरने के पानी में डूबने से एक महिला और 2 लड़कियों की मौत हो गई. वहीं परिवार के 4-9 आयु वर्ग के 2 बच्चे लापता हो गए. घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें पानी के तेज बहाव में लोग बहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

महिला सहित 2 लड़कियों की मौत, 2 बच्चे लापता
पुलिस के अनुसार, सैय्यद नगर के एक परिवार के 16-17 सदस्य पुणे के हडपसर इलाके में बारिश के बीच पिकनिक मनाने के लिए लोनावाला के पास एक टूरिस्ट प्लेस पर जाने के लिए एक निजी बस किराए पर ली थी. लोनावला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुहास जगताप ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक आई बाढ़ में करीब 10 लोग बह गए. जबकि उनमें से कुछ भागने में सफल रहे.

एक लड़की को वहां मौजूद अन्य लोगों ने बचा लिया. पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिस्ता लियाकत अंसारी (36), अमिमा आदिल अंसारी (13) और उमेरा आदिल अंसारी (8) के रूप में की है. खोजी दल ने जलाशय की निचली धारा से इन सभी के शवों को बरामद किया. अधिकारी ने बताया कि अदनान सभाहत अंसारी (4) और मारिया अकील अंसारी (9) अभी भी लापता हैं.

लापता बच्चों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
वन्यजीव रक्षक मावल के स्वयंसेवकों, शिवदुर्ग बचाव दल और नौसेना के गोताखोरों ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देर शाम तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. आज सोमवार को भी लापता बच्चों की तलाश की जाएगी. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंसारी परिवार के सदस्य भुशी बांध के करीब झरना देखने गए थे, लेकिन जब इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ गया और वे बह गए.

एक रिश्तेदार ने कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार कुछ दिन पहले एक शादी के लिए मुंबई से आए थे. उन्होंने बताया कि रविवार को 15 से अधिक सदस्यों ने पिकनिक के लिए लोनावाला जाने के लिए एक बस किराए पर ली. जैसे ही मानसून का मौसम शुरू होता है, हजारों पर्यटक भुशी और पावना बांध क्षेत्रों में आते हैं. लोग पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों की उपेक्षा करते हुए ऐसे स्थानों पर जाते हैं.

50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे लोनावला
एक पुलिस अधिकारी ने अनुमान लगाया कि रविवार को 50,000 से अधिक लोग लोनावला आए थे. चेतावनियों के बावजूद, लोग भुशी बांध के ऊपर पहाड़ी इलाके में खतरनाक क्षेत्रों में जाना जारी रखते हैं. उन्होंने कहा  चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए लोग भूशी बांध क्षेत्र में झरने के नीचे मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मानसून का मौसम आगे बढ़ेगा यहां लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. 

लोगों से लोनावाला, खंडाला और पावना बांध पर न जाने की अपील
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने लोगों से अपील की है कि वे लोनावाला, खंडाला और पावना बांध क्षेत्र में मानसून के मौसम में न जाएं. बता दें कि भूशी बांध के आसपास का क्षेत्र भारतीय रेलवे और वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है. देशमुख ने कहा हम ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक बैठक बुलाएंगे.

क्षेत्रीय पुलिस और सिंचाई विभाग सहित स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों द्वारा चेतावनी की अनदेखी करने और खतरनाक पानी में जाने पर चिंता व्यक्त की है. लोनावला ग्रामीण पुलिस के अनुसार जनवरी 2024 से पवना बांध में चार लोग डूब गए हैं. बचाव संगठन वन्यजीव रक्षक मावल ने इस साल मार्च और मई के बीच मावल तहसील में विभिन्न जल निकायों से 27 शव बरामद करने की सूचना दी. 

यह भी पढ़ें: भारी बारिश में ट्रेन में टपकने लगा पानी तो रोमांटिक गाने पर यात्री ने बना ली रील, अब प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget