एक्सप्लोरर

पुणे के जिस गांव में भड़की हिंसा वहां अब कैसी है स्थिति? 5 बड़ी बातें

Pune Violence: पुणे के यवत गांव में विवादित पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं.

महाराष्ट्र के पुणे में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई. ये झड़प इतनी बढ़ गई कि इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है.

घटना को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को गंभीरता से लेते हुए, मैंने खुद यवत गांव का दौरा किया. इस दौरान मैंने स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन से पूरी घटना की समीक्षा की."

5 प्वांइट में समझे पुणे सांप्रदायिक झड़प की पूरी कहानी

कैसे भड़की हिंसा?

दरअसल, ये पूरा विवाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से शुरू हुआ. एक युवक ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया. इसके बाद गांव के लोग धीरे-धीरे सड़कों पर आ गए और दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए. इस पर भीड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव कर दिया. विवाद बढ़ने के बाद इसने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

क इलाके में लगाया गया कर्फ्यू

बढ़ती हिंसा को देखते हुए पुणे जिले के दौंड तालुका स्थित यवत गांव में कर्फ्यू लगाया गया. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस के जवान इलाके में लगातार गश्त कर रहे हैं. 

हालात फिलहाल काबू में- सीएम देवेंद्र फडणवीस

पुणे की घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के बाद ये हिंसा भड़की. किसी बाहरी शख्स ने पोस्ट को वायरल किया, जिससे हालात बिगड़ गए और लोग सड़कों पर उतर गए. हालांकि अब हालात काबू में हैं और दोनों ही पक्षों से बैठकर बात की जा रही है.

डिप्टी सीएम अजित पवार ने क्या कहा?

पुणे की घटना को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को गंभीरता से लेते हुए, मैंने स्वयं यवत गांव का दौरा किया. इस दौरान मैंने स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन से पूरी घटना की समीक्षा की.

उन्होंने आगे कहा कि मैंने प्रशासन को इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस का कहना है कि एक हफ्ते पहले गांव में एक घटना घटी थी, इसलिए यहां पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण थी. ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और कुछ युवकों ने एक ढांचे में तोड़फोड़ करने की कोशिश की.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget