एक्सप्लोरर

Pune Corona Update: पुणे में आ रहे मुंबई से भी ज्यादा कोरोना केस, यहां जानें ताजा आंकड़े

पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटों में पुणे में 12,633 नए संक्रमित पाए गए. महामारी की तीसरी लहर में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा केस पाए गए हैं.

Pune Corona Update: महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटों में पुणे में 12,633 नए संक्रमित पाए गए. महामारी की तीसरी लहर में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा केस पाए गए हैं. वहीं, 12 लोगों ने संक्रमण की चपटे में आने से जान गंवा दी. ताजा आंकड़ों के बाद अब जिले में कोरोना के अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 12,81,974 हो गया है. वहीं 19,322 लोग इसे अपनी जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र के जिलों में कोरोना से सबसे ज्यादा जान गंवाने वाला जिला पुणे ही है. 

पुणे में बीते 24 घंटों में 41,707 सैंपल टेस्ट किए गए थे. जिले में फिलहाल 73,098 एक्टिव केस हैं. इनमें से 2330 लोग अस्पताल में हैं व 70,768 लोग होम आइसोलेशन में हैं. बीते 24 घंटों में 8,357 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. बीते 24 घंटों में पुणे में बेहद संक्रामक ओमिक्रोन वेरिएंट के भी 214 केस मिले हैं.

मुंबई में आए हैं इतने केस

पुणे में बीते कुछ दिनों से मुंबई से भी ज्यादा कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. बीते 24 घंटों की बात करें तो पुणे में कोरोना को 12,633 मामले सामने आए वहीं, मुंबई में केवल 6,032 नए मामले ही सामने आए. मुंबई में जहां मंगलवार के मुकाबले 111 मामलों की कमी दर्ज की गई वहीं, पुणे में 142 ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए. 

एयरपोर्ट पर कम दिख रहे यात्री

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब पुणे में फ्लाइट्स की आवाजाही में भी 40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया, हां, फ्लाइट्स की आवाजाही में गिरावट देखी गई है. इसका कारण कोरोना के बढ़ते मामले हैं, कोरोना के कारण प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि हालात जल्द ही सुधरेंगे. 

राज्य में भी बढ़े कोरोना केस

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. कोरोना के इन बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 43,697 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बेहद तेजी से फैलने वाले ओमिक्रोन वेरिएंट के 214 मामले सामने आए हैं. वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से 49 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. फिलहाल  राज्य में 23,93,704 लोग होम क्वारंटीन में हैं वहीं 3200 लोग क्वारंटीन सेंटर्स में हैं. राज्य की पॉजिटिविटी रेट फिलहल 10.4 प्रतिशत है. वहीं, 46,591 लोग इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घर भी गए. ताजा आंकड़े के साथ अब तक राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 69,15,407 हो गई है. 

यह भी पढ़ें

Satara Forest Ranger : सतारा में गर्भवती महिला फॉरेस्ट रेंजर की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Maharashtra School Opening: महाराष्ट्र में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, 24 जनवरी से इन बच्चों के लिए खुल जाएंगे स्कूल

Maharashtra: महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनावों में जालना की तीन नगर पंचायतों में एनसीपी और कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget