एक्सप्लोरर

Pune Corona Update: पुणे में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले, यहां जानें ताजा आंकड़े

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए. पुणे में मंगलवार को कोरोना के 11 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं.

Pune Corona Update: महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए. पुणे में मंगलवार को कोरोना के 11 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं, बीते 24 घंटों में 8 लोगों की जान भी चली गई. तीसरी लहर में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं.

कोरोना के इस ताजा आंकड़े ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. जहां एक तरफ मुंबई जैसे बहुलआबादी वाले इलाके में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं पुणे के ये आंकड़े बेहद चिंताजनक माने जा रहे हैं. वहीं, पुणे, महाराष्ट्र का वह जिला है जिसमें कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. जिले में कोरोना से अब तक 19,310 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं. पुणे पुलिस में भी कोरोना के मामलों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. पुणे पुलिस ने बताया है कि कल पुणे शहर में 21 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए. इसे लेकर शहर में कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 504 हो गई है. 

'हर घर दस्तक' मुहिम के जरिए लगा रहे वैक्सीन

पुणे जिले में हर घर दस्तक मुहिम के जरिए बीते ढाई महीने में अब तक 13 लाख से ज्यादा डोज बांटी जा चुकी है. इनमें से 4 लाख डोज ऐसे लोगों को लगाई गई हैं जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली है. वहीं 9.5 लाख डोज दूसरी डोज वालों को लगाई गई है. 

बिना वैक्सीन बस में सफर नहीं कर सकेंगे यात्री

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमेटेड (PMPML) ने सख्ती दिखाने का फैसला लिया है.परिवहन महामंडल ने फैसला लिया है कि अब बसों में सफर केवल वही यात्री कर सकेंगे जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली होंगी. 

राज्य में कोरोना के मामलों में आई तेजी

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 39,207 नए मामले सामने आए. ये मामले सोमवार को आए मामलों से 8,096 ज्यादा हैं. यहां बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के कुल  31,111 मामले सामने आए थे. वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से 53 लोगों की जान चली गई.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget