एक्सप्लोरर

पुणे मेट्रो के दूसरे फेज को केंद्र की मंजूरी, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- चार साल में पूरा होगा

Pune Metro News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुणे मेट्रो फेज-2 के विस्तार को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. 12.75 किलोमीटर का यह रूट 4 साल में पूरा होगा.

Pune Metro Phase-2 Extension: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार (25 जून) को पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे फेज को मंजूरी दे दी, जिसमें 12.75 किलोमीटर लंबे दो एलिवेटेड गलियारे शामिल हैं और इसे 3,626 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पुणे मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत दो गलियारों- वनाज से चांदनी चौक और रामवाड़ी से वाघोली को मंजूरी दी गई. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस काम के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''पुणे के लिए खुशखबरी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पुणे मेट्रो फेज-2 के विस्तार के साथ-साथ पुणे मेट्रो फेज-1 (वनज से रामवाड़ी) के विस्तार को मंजूरी दे दी. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.''

'हर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के पीछे केंद्र मजबूती से खड़ी'

उन्होंने आगे लिखा, ''केंद्र सरकार महाराष्ट्र में हर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के पीछे मजबूती से खड़ी है. चांदनी चौक, बावधन, कोथरुड, खराडी, वाघोली जैसे इलाकों को जोड़ने वाले इन दो एलिवेटेड रूट की लागत 3626.24 करोड़ रुपये है, और इस लागत को राज्य सरकार, केंद्र सरकार और वित्तीय संस्थान मिलकर वहन करेंगे. 12.75 किलोमीटर का यह रूट 4 साल में पूरा होगा.''

12.75 किमी लंबे गलियारे में 13 स्टेशन होंगे शामिल

ये गलियारे मौजूदा वनाज-रामवाड़ी गलियारे का विस्तार होंगे. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ''ये दो एलिवेटेड गलियारे 12.75 किलोमीटर लंबे होंगे और इसमें 13 स्टेशन शामिल होंगे, जो चांदनी चौक, बावधन, कोथरुड, खराडी और वाघोली जैसे तेजी से विकसित हो रहे उपनगरों को जोड़ेंगे. परियोजना चार साल में पूरी होगी.’’ 

उन्होंने कहा कि परियोजना की अनुमानित लागत 3,626.24 करोड़ रुपये है, जिसे भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बाह्य द्विपक्षीय या बहुपक्षीय एजेंसियों द्वारा समान रूप से शेयर किया जाएगा. वैष्णव ने कहा, ‘‘यह रणनीतिक प्रस्ताव मौजूदा गलियारे का तार्किक विस्तार है और व्यापक गतिशीलता योजना (सीएमपी) के अनुरूप है, जिसमें पुणे में पूर्व-पश्चिम से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चांदनी चौक से वाघोली मेट्रो गलियारे तक एक सतत परियोजना की परिकल्पना की गई है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में हुए भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, ठाणे के अस्पताल में हुए भर्ती
मुंबई में मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में दोपहर की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में मूसलाधार बारिश का खतरा, स्कूल-कॉलेजों में दोपहर की छुट्टी; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई मेट्रो लाइन-2A पर तकनीकी खराबी, दहिसर पूर्व-कांदरपाड़ा के बीच सेवा प्रभावित
मुंबई मेट्रो लाइन-2A पर तकनीकी खराबी, दहिसर पूर्व-कांदरपाड़ा के बीच सेवा प्रभावित

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget