एक्सप्लोरर

लाउडस्पीकर के मुद्दे पर अबू आजमी का बड़ा बयान, 'अजित दादा ने वादा किया था कि मुसलमानों पर...'

Abu Azmi News: महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि अजित पवार ने हमारी बातें सुन ली हैं. उन्होंने कहा कि कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेंगे.

महाराष्ट्र में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर्स पर सियासत तेज है. इस बीच सपा विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अजित पावार ने हमारी सारी बातें सुन ली हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस से बात कर रहे हैं. कोई न कोई रास्ता निकालेंगे.

बीजेपी को सारी तकलीफ सिर्फ मुसलमानों से क्यों- अबू आजमी

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, "मुसलमानों पर अत्याचार हुआ तो उनके हक के लिए लड़ूंगा, ऐसा वादा अजित दादा ने किया था. अब मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर जो विवाद खड़ा किया जा रहा है, उस पर हम उनसे ठोस कार्रवाई की उम्मीद करते हैं. भाजपा को सारी तकलीफ़ें सिर्फ मुसलमानों से ही क्यों होती हैं?"

बीजेपी नेता किरीट सौमैया पर साधा निशाना

बीजेपी नेता किरीट सौमैया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो जबरदस्ती मुद्दे पर बवंडर खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश में अजान होती है लेकिन मुंबई में सबसे बड़ा प्रॉब्लम खड़ा हुआ है. ये सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए हो रहा है. जिन इलाकों में वोट नहीं मिला वहां कहा जाता है कि 'वोट जिहाद' हुआ है. 

विधानसभा में नहीं उठाऊंगा ये मुद्दा- आजमी

डिप्टी सीएम से मुलाकात पर उन्होंने कहा, "हम लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने बात की. हमने अपनी चिंताओं से वाकिफ करा दिया है. उन्होंने बोला है कि इसका कोई रास्ता निकालेंगे." क्या आप विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे, इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं उठाएंगे. अगर वहां उठाएंगे तो और बवंडर होने वाला है."

क्या देश में सारे नियमों का पालन हो रहा है- सपा विधायक

सपा विधायक ने आगे कहा, "देश में कितने नियम हैं, क्या सारे नियमों का पालन हो रहा है. सारा नियम हमारे लिए बना हुआ है. सारा नियम मुंबई में लागू हो रहा है. पूरे भारतवर्ष में अजान हो रही है लेकिन इतनी प्रॉब्लम कहीं नहीं हो रही है, जितनी यहां प्रॉब्लम है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget