एक्सप्लोरर

Pune News: पुणे जेल ने कोपर्डी रेप-हत्या मामले में दोषी की आत्महत्या की जांच के दिए आदेश, जानें- क्या है पूरा मामला

Yerwada Central Jail: पुणे में नाबालिग पीड़िता 13 जुलाई 2016 को कुछ सामान लाने के लिए पास में अपनी दादी के घर गई थी. कथित तौर पर तीन लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर रेप और हत्या कर दी थी.

Pune Crime News: एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में जुलाई 2016 में 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ सनसनीखेज कोपर्डी सामूहिक बलात्कार-सह-हत्या मामले में निचली अदालत से मौत की सजा पाए एक दोषी ने रविवार तड़के यहां यरवदा सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. 32 वर्षीय जीतेंद्र बाबुला शिंदे उर्फ पप्पू अपनी कोठरी में लटका हुआ पाया गया. घटना के कुछ घंटों बाद, जेल अधिकारियों ने आत्महत्या मामले की जांच के आदेश दिए. एक अधिकारी ने कहा, 32 वर्षीय शिंदे कुछ मानसिक समस्याओं से पीड़ित था और कुछ समय से उनका मनोरोग उपचार चल रहा था.

शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सुबह लगभग 5.58 बजे, एक जेल परिचारक ने शिंदे को उसकी कोठरी के दरवाजे पर फटे तौलिये से लटका हुआ देखा और तुरंत मदद बुलाई. उसके सहकर्मी वहां पहुंचे, उसे नीचे लाया और उसके जीवित होने का संदेह करते हुए जेल डॉक्टर को सूचित किया जिन्होंने उसकी जांच की और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजकर उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया. आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि इसका कारण अभी स्‍पष्‍ट नहीं है.

कोठरियों में निगरानी तेज
शिंदे की आत्महत्या के बाद, उन कोठरियों में निगरानी बढ़ा दी गई है जहां इसी मामले के अन्य सह-दोषी - 36 वर्षीय संतोष गोरखा भवाल और 34 वर्षीय नितिन गोपीनाथ भैलुमे भी बंद हैं. शिंदे, भवाल (36) और भैलुमे (34) को दोषी पाया गया और अपराध के 16 महीने बाद नवंबर 2017 में आईपीसी और पोक्‍सो एक्‍ट की विभिन्‍न धाराओं के तहत बलात्कार, साजिश, अपहरण, हत्या और अन्य अपराधों के लिए मौत की सजा दी गई. दोषियों में से एक के वकील विजयलक्ष्मी खोपड़े ने आईएएनएस को बताया कि दोषी तिकड़ी की मौत की सजा पर अभी तक बॉम्बे हाई कोर्ट की मुहर नहीं लगी है और संबंधित कार्यवाही प्रक्रिया में है.

क्या है मामला?
कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता 13 जुलाई 2016 को कुछ सामान लाने के लिए पास में अपनी दादी के घर गई थी. कथित तौर पर तीनों ने उसे बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और फिर उसका बलात्कार और हत्या कर दी. राज्य सरकार ने अहमदनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष कानूनी लड़ाई का निर्देशन करने के लिए विशेष अभियोजक उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया था. अदालत ने 16 महीने बाद नवंबर 2017 में अपना फैसला सुनाया. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मराठा समुदाय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई मौन जुलूस निकाले थे.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, क्या बनेगी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget