एक्सप्लोरर

पुणे में 600 किलो से अधिक ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, कीमत करीब 11000000000 रुपये

Pune Drugs Seized: पुलिस ने बताया कि आरोपियों के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि युद्धस्तर पर काम चल रहा है और कड़ियों को जोड़ा जा रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुलिस ने करीब 1,100 करोड़ रुपये मूल्य का 600 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन नामक मादक पदार्थ जब्त किया है तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पुणे जिले में मादक पदार्थ की इस सबसे बड़ी जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार तीनों लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस आयुक्त कुमार ने कहा, ‘‘ रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 3.85 करोड़ रुपये मूल्य का करीब 1.75 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया गया. जांच के दौरान हमें दो गादामों का पता चला जहां और 55 किलोग्राम एमडी मिला.’’

Nashik News: नासिक के थाने में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

अमितेश कुमार ने कहा, ‘‘ तीनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुरकुंभ एमआईडीसी क्षेत्र में एक अन्य अभियान चलाया गया और वहां एक इकाई से करीब 550 किलोग्राम एमडी बरामद किया गया.’’ उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने 600 किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन बरामद किया है जो करीब 1,100 करोड़ रुपये मूल्य का है.

आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी कुमार ने कहा, ‘‘ जांच युद्धस्तर चल रही है और जुड़ी कड़ियों को खंगाला जा रहा है तथा हमारी टीम अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है.’’ गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि वे मुख्य रूप से ‘कूरियर ब्वाय’ के रूप में काम कर रहे थे और उनके खिलाफ कुछ मामले दर्ज हैं.

पुलिस आयुक्त ने यह कहते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है. जब उनसे पूछा गया कि क्या मादक पदार्थ तस्कर ललित पाटिल का किसी भी रूप में इस जब्ती से कोई संबंध है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ सामने नहीं आया है.

पिछले साल पाटिल का नाम तस्करों के सरगना के तौर पर सामने आया था. पुलिस ने मुंबई में दो महीने के अभियान के बाद 300 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया था. पाटिल पुणे में एक सरकारी अस्पताल से भाग गया था लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget