एक्सप्लोरर

पुणे: इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 30 लोगों के बह जाने की आशंका, 3 शव निकाले गए

Pune Bridge Collapse: पुणे के मावल में इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को टूट गया. आशंका है कि 25-30 लोग नदी में बह गए हैं. तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं.

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में रविवार (15 जून) की शाम बड़ा हादसा हो गया. इंद्रायणी नदी पर बने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया. जब ब्रिज गिरा, तब मौके पर कई लोग उसी पुल पर मौजूद थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि करीब 25 से 30 लोग नदी में बह गए हैं. वहीं, अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

दरअसल, पुणे के मावल में कुंड मॉल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है. पुल का जो हिस्सा गिरा, वहां पत्थर भी मौजूद थे. जो लोग पत्थर पर गिरे हैं, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, कई लोग नदी की धारा में बह गए हैं. 

कुंडमाला पार करने वाला पुल गिरा
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, इस पार से उस पार जाने के लिए. यही पुल गिर गया है.

छुट्टी होने के कारण थी ज्यादा भीड़
रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे. कुछ लोग पुल पर खड़े थे और तस्वीरें खिंचवा रहे थे. कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं. मौके पर करीब 200 पर्यटक मौजूद थे. हादसे के बाद सभी को मौके से हटाया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई दिक्कत न आए.

बाइक लेकर पुल पर पहुंचे थे लोग
कई सारे बच्चे भी अपनी फैमिली के साथ छुट्टी मनाने इस ब्रिज पर पहुंचे थे. यहां एक मंदिर भी है, जहां दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं. फिलहाल, एनडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं. बताया जा रहा है कि पहले से ही जर्जर हुए इस पुल पर कुछ लोग बाइक लेकर भी पहुंच गए थे. पुल ज्यादा भार सह नहीं पाया और टूट गया.  

पहले भी हुई थी पुल की शिकायत
बताया जा रहा है कि पहले भी पुल की स्थिति खराब होने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची थीं, लेकिन इसपर काम नहीं हुआ. पुल पर काफी जंग लगा हुआ था. सावधानी बरतने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे. बीते कुछ दिन से पुणे में लगातार बारिश भी हो रही है, जिसकी वजह से इंद्रायणी नदी में बहाव तेज था. 

22 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है. पर्यटकों को बचाने के लिए 20-22 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं. शाम का समय होने की वजह से बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है, क्योंकि अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ सकती है. जिला मुख्यालय से कई टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है. नदी के बहाव की दिशा में आगे के गांवों में भी लोगों को बचाने के लिए काम जारी है. रेस्क्यू के लिए बचाव वैन और फायर टेंडर नाव मौके पर पहुंच गई हैं. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget