एक्सप्लोरर

UPSC की जांच में बड़ा खुलासा, पूजा खेडकर ने फर्जी पहचान का किया इस्तेमाल

Pooja Khedkar News: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उम्मीदवार पूजा खेडकर को लेकर गहन जांच की है. इस जांच से यह पता चला है कि उन्होंने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया

IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यूपीएससी की जांच से पता चला है कि पूजा खेडकर ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया. उन्होंने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान का उपयोग करके परीक्षा दी थी.

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उम्मीदवार पूजा खेडकर को लेकर गहन जांच की है. इस जांच से यह पता चला है कि उन्होंने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया. उन्होंने पता बदलकर अपनी पहचान में हेरफेर करके परीक्षा नियमों की अवहेलना की. 

यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं या चयन से वंचित करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. यह साफ तौर से कहा गया है कि अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने करने के लिए आयोग नियमों का सख्ती से पालन करता है और बिना किसी समझौते के साथ सभी परीक्षाओं सहित अपनी सभी प्रक्रियाओं का संचालन करता है.

पूजा खेडकर को लेकर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यूपीएससी ने बेहद ईमानदारी और नियमों के सख्त पालन के साथ अपनी सभी परीक्षा प्रक्रियाओं की पवित्रता और अखंडता सुनिश्चित की है. यूपीएससी ने जनता, विशेषकर उम्मीदवारों से बहुत उच्च स्तर का भरोसा और विश्वसनीयता अर्जित की है. आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विश्वास का ये क्रम बरकरार रहे और समझौता न किया जाए.

2023 बैच की IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर हाल ही में पुणे में अपने प्रशिक्षण के दौरान शक्ति और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था. वो अपने वीआईपी डिमांड को लेकर सुर्खियों में रहीं. विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी को वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था. हालांकि बाद में उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई. 

उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया. इससे पहले गंभीर आरोपों का सामना कर रहीं ट्रेनी IAS खेडकर ने मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के विशालगढ़ किले पर कार्रवाई मामले में हाई कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार, दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख
नासिक में शंखनाद से बना नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', 517 लोगों ने एक साथ बजाया शंख

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget