एक्सप्लोरर

'75 की उम्र में हो जाना चाहिए रिटायर', मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज- पूरी दुनिया जानती है कि...

Priyanka Chaturvedi on Mohan Bhagwat: मोहन भागवत के 75 वर्ष की उम्र में नेताओं के रिटायरमेंट वाले बयान से राजनीतिक अटकलें तेज हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे PM मोदी के आगामी 75वें जन्मदिन से जोड़ा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुखमोहन भागवत ने हाल ही में बयान दिया कि नेताओं को 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद रिटायर हो जाना चाहिए. संयोग से खुद भागवत भी इसी साल 75 साल के होने वाले हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सितंबर में अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में मोहन भागवत के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी की उम्र का जिक्र कर कहा, "साफ-साफ पता चल रहा है मोहन भागवत क्या संदेश देना चाहते हैं. पूरा देश जानता है कि सितंबर 2025 में कौन अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाला है. देश क्या, सारी दुनिया जानती है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी सारी दुनिया में होकर आए हैं. वे अभी 5 देश घूमकर आए हैं."

'11 साल बाद मोहन भागवत ने याद दिलाया वादा' 
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, "आरएसएस और बीजेपी के बीच जो चल रहा है, वह मोहन भागवत के बयान से साफ स्पष्ट है. 75 साल की जो उम्र सीमा है, वो खुद साल 2014 में बीजेपी सरकार की शुरुआत के साथ तय की गई थी. 75 साल से ऊपर के नेताओं को मार्गदर्शन मंडली में डाल दिया गया था."

BJP-RSS के बीच संभावित कलह का जिक्र करते हुए उद्धव गुट की सांसद ने कहा, "अब मोहन भागवत 11 साल बाद देश की जनता से किया वादा याद दिला रहे हैं. इससे आपस में जो भिड़ंत चल रही है, वह सामने आ गई है."

'75 साल वाला नियम बीजेपी ही लाई'- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, "आरएसएस और बीजेपी के बीच जो घमासान चल रहा है, यह उनका मामला है. इसके क्या परिणाम होंगे, वो किसी को पता नहीं है. हालांकि, जो 75 साल वाला नियम था, इसकी शुरुआत विपक्ष ने तो की नहीं थी, बीजेपी ने ही की थी. खुद ही कुछ नेताओं को मार्गदर्शन मंडली में डाला था. अब जब अपने पर आ रहा है तो वो यह बात भूल रहे हैं, इसलिए आरएसएस ने उन्हें याद दिला दिया. इसमें मैं हस्तक्षेप नहीं करना चाहूंगी."

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह आपस में दो परिवारों की लड़ाई है. हमें किसी तरह की पंचायत करने की जरूरत नहीं है. वे आपस में ही लड़-भिड़ लें, निर्णय ले लें  और फिर जनता को अपडेट कर दें.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget