एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अकेले लड़ने का किया ऐलान, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'उनका ये फैसला...'

Delhi Assembly Election: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अरविंद केजरीवाल ने किसी भी पार्टी के गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया है. अब प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी.

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ हफ्तों का वक्त बचा है. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इस पूरे मामले पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. प्रियंका ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर टीएमसी अकेले चुनाव लड़ सकती है तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ सकते हैं. केजरीवाल को यह लगता है कि दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हैं और सरकार बना सकते हैं तो उनका निर्णय सभी को स्वीकार होगा. 

राज्यसभा सांसद ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक एकजुट हुआ है. हमारी विचारधारा अलग-अलग हो सकती हैं. लेकिन हमारी सोच देशहित में है. हमारी सोच है कि संविधान को कैसे बचाना है. किसी के साथ गलत हुआ है तो उसे इंसाफ दिलाना है. ईवीएम को लेकर शरद पवार के यहां इंडिया ब्लॉक के नेताओं की मुलाकात पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बिल्कुल जाना जरूरी है. 

उद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में शुमार प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी अपेक्षा चुनाव आयोग से यह थी कि जनता के मन में जो भी सवाल या शंका है, उसका समाधान किया जाए. अगर जनता को लगता है कि उसका वोट जहां उसने वोट किया था, वहां नहीं गया है, तो यह चर्चा का विषय बन जाता है. ऐसी चिंताओं का जवाब देना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन चुनाव आयोग जवाब देने से बच रहा है. चुनाव आयोग से हमारी बहुत अपेक्षाएं थी. लेकिन वह विफल रही है.

महाराष्ट्र में एक गांव बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है. वहां धारा 144 लागू कर दी जाती है. गांव के लोग मॉक पोल करना चाहते थे. लेकिन उन्हें नहीं करने दिया गया. मैं कहना चाहती हूं कि ईवीएम को लेकर जनता के मन में जो अविश्वास है, जनता के मन में जो भावना है, वह खत्म करना जरूरी है. हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से चुनाव आयोग जवाब देगा.

बेंगलुरु में इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मैंने खुद वीडियो देखा, जिसमें उसने बताया कि कैसे उसे प्रताड़ित किया गया, कैसे उसे अदालत से न्याय नहीं मिला और कैसे उसे उसके बच्चे से दूर रखा गया. यह वाकई दुखद है. हमारी न्याय व्यवस्था को कभी भी किसी को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए.  हम यही उम्मीद करते हैं. 

शिवसेना नेता ने कहा कि मैं खुद प्रखर रूप से महिलाओं की आवाज उठाती हूं. लेकिन अगर किसी पुरुष के साथ भी नाइंसाफी होती है तो मैं डटकर लड़ाई लड़ूंगी. मैं मृतक के परिजनों से कहना चाहती हूं कि हम सब उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं.

इंडिया एलायंस के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है, यह सिर्फ चर्चा का विषय है. कोई सवालिया निशान नहीं है. पूछा जा रहा सवाल यह है कि क्या ऐसा निर्णय लिया जा सकता है. मेरा मानना ​​है कि इंडिया एलायंस इतना मजबूत और सक्षम है, जिसमें इतने सारे नेता हैं जो एलायंस और देश का नेतृत्व कर सकते हैं. इंडिया ब्लॉक में प्रजातंत्र है. जो भी निर्णय होगा इंडिया एलायंस की मीटिंग में होगा.

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली की 7 विधानसभाओं में 22000 से ज्यादा वोट काटने की साजिश', BJP पर राघव चड्ढा का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget