एक्सप्लोरर

'यह गठबंधन टूट चुका है, इसमें...', उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ पर क्या बोले प्रकाश आंबेडकर?

Prakash Ambedkar News: शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन टूटने पर वीवीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि यह गठबंधन टूट चुका है, इसमें कुछ भी नहीं बचा है. यह गठबंधन लोकसभा चुानव से पहले टूटा था.

Prakash Ambedkar on VBA and Shiv Sena UBT Alliance: प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने रविवार (7 जुलाई) को कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ वंचित बहुजन अघाड़ी का गठबंधन टूट गया है. आंबेडकर ने पिछले साल नवंबर में शिवसेना (यूबीटी) के साथ भीमशक्ति-शिवशक्ति गठबंधन बनाया था.

हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले एमवीए घटक कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिव सेना (यूबीटी) पर अनदेखी की बात कहते हुए खुद के राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने एमवीए और शिव सेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन तोड़ दिया था.

शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि "यह गठबंधन टूट चुका है, इसमें कुछ भी नहीं बचा है." दरअसल, जब शिवसेना में विभाजन हुआ था तो उसके दलित वोटों को साधने की नीति के तहत उद्धव ठाकरे ने एक रणनीतिक कदम उठाकर वीबीए के साथ गठबंधन किया था. फिलहाल, 2024 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यह गठबंधन टूट गया था.

गठबंधन तोड़ने के बाद क्या बोले थे आंबेडकर?
बता दें शिव सेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन तोड़ने पर आंबेडकर ने कहा था कि " यह निरर्थक है, क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब एमवीए का हिस्सा है. एमवीए के किसी घटक के साथ व्यक्तिगत साझेदारी का कोई मतलब नहीं है. सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए जाने चाहिए. एमवीए के कामकाज में अस्पष्टता का इशारा करते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी विरोधी, आरएसएस विरोधी मोर्चा बनाने की इच्छुक है."

वीवीए ने कांग्रेस-एनसीपी को पहुंचाया था नुकसान
दरअसल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले वीबीए ने बीजेपी विरोधी पार्टियों के साथ गठबंधन किया था. वीबीए ने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया. पार्टी को लगभग 35 लाख वोट मिले और उसके उम्मीदवारों ने कम से कम आठ से 10 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी (तब गठबंधन में) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था.

कहा जाता है कि उस साल बाद में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित किया और कम से कम 32 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस-एनसीपी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें: मुंबई हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी के पिता समेत दो गिरफ्तार, महिला की हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget