एक्सप्लोरर

Prakash Ambedkar Statement: MVA की बैठक पर प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, 'अगर विचार नहीं मिले तो हम...'

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर MVA ने मुंबई में बैठक बुलाई थी. इस बैठक में VBA अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर भी शामिल हुए थे.

Prakash Ambedkar in MVA: एमवीए बैठक पर वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर कहते हैं, ''पिछली बैठक में हमने कुछ मुद्दे रखे थे जिन पर चर्चा की जरूरत है. और अगर हम मिलजुल कर रहेंगे तो इसके लिए एक कॉमन प्रोग्राम क्या होना चाहिए, यह भी प्रस्तुत किया गया है. अगले कार्यक्रम में हम देखेंगे कि कॉमन प्रोग्राम से कितने सहमत/असहमत हैं. एक बात पक्की है कि अगर हमारे विचार मेल नहीं खाते, तो हम अलग-अलग रास्ते पर नहीं जाएंगे."

डॉ भीम राव आंबेडकर के पोते एवं वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ सीट बंटवारा वार्ता में शामिल हुए. एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने यहां बैठक में दलित नेता का स्वागत किये जाने की एक तस्वीर साझा की. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के अलावा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का शरद पवार नीत गुट एमवीए के साझेदार हैं.

एमवीए नेताओं के अनुसार, सहयोगी दलों द्वारा व्यापक सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है. फिलहाल, 10 से 12 सीट पर चर्चा होनी बाकी है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट है और इस मामले में यह देश में उत्तर प्रदेश (80) के बाद दूसरे स्थान पर है. राउत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वीबीए के एमवीए में शामिल होने के साथ, भारत के संविधान की रक्षा करने की लड़ाई और मजबूत हो गई है. हम भीड़तंत्र के खिलाफ लड़ रहे हैं.’’ एनसीपी के जयंत पाटिल और जितेन्द्र आव्हाड, कांग्रेस नेता नाना पटोले, अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट और वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) के राउत सीट बंटवारा वार्ता समिति के हिस्सा हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में बीजेपी ने महाराष्ट्र में 23 सीट पर जीत दर्ज की थी, वहीं शिवसेना ने 18 सीट जीती थी. एनसीपी को चार सीट, जबकि कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें: Ganpat Gaikwad Firing: महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक का गोलीकांड! विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget