एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: 'मनोज जरांगे से मिलकर मराठा आरक्षण का मुद्दा सुलझाएं', उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से की मांग

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे ने एकबाऱ फिर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. वहीं, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को मांग की कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से मिलना चाहिए और समुदाय के लिए आरक्षण (Reservation) के मुद्दे को सुलझाना चाहिए. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे द्वारा जालना जिले में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किए जाने के एक दिन बाद ठाकरे मुंबई में संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित पार्टी की दशहरा रैली में अपने भाषण के दौरान मंच पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने झुककर मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने का प्रतिज्ञा ली थी. ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिज्ञा करना और मुद्दे को लटकाकर रखना, यह समाधान का कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि आखिर रास्ता क्या है? अगर कोई रास्ता है तो सरकार इस मुद्दे का समाधान क्यों नहीं करती?’’ 

पीएम मोदी का करता हूं स्वागत- ठाकरे
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं पीएम का स्वागत करता हूं, लेकिन उन्हें जरांगे से मिलना चाहिए और मराठा समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे को सुलझाना चाहिए.’’ पीएम मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के शिरडी श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. बाद में उन्होंने अहमदनगर जिले में स्थित निलवंडे बांध का 'जल पूजन' किया और बांध के बाएं किनारे के नहर नेटवर्क का उद्घाटन किया.

समयसीमा खत्म होते ही शुरू किया अनशन
मराठा आरक्षण आंदोलन का चेहरा बन चुके जरांगे ने समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के समक्ष 40 दिन की समयसीमा निर्धारित की थी, जो 24 अक्टूबर को समाप्त हो गई. ऐसे में उन्होंने बुधवार से जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में अनशन शुरू कर दिया है. समुदाय को आरक्षण देने के लिए कदम उठाने में राज्य सरकार की ‘‘नाकामी’’ पर निराशा व्यक्त करते हुए जरांगे ने कहा कि उन्होंने सरकार को काफी समय दिया है लेकिन वह अब और इंतजार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: I.N.D.I.A गठबंधन पर सीएम शिंदे का हमला, '2024 में नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे, यह पत्थर की लकीर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget