एक्सप्लोरर

Maharashtra: I.N.D.I.A गठबंधन पर सीएम शिंदे का हमला, '2024 में नरेंद्र मोदी ही पीएम बनेंगे, यह पत्थर की लकीर'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 2014 और 2019 में भी विपक्ष एकजुट हो गया था लेकिन देश की जनता पीएम मोदी के साथ है इसलिए 2024 में भी पीएम मोदी ही जीतेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के शिरडी (Shirdi) में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि 2024 में चाहे कितने भी रावण एक हो जाएं, इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) वाले एक हो जाएं लेकिन प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही बनेंगे, यह पत्थर की लकीर है. पीएम मोदी ने गुरुवार को अहमदनगर जिले का  दौरा कर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. 

सीएम शिंदे ने जब यह बयान दिया तब पीएम मोदी मंच पर ही मौजूद थे. सीएम शिंदे ने सभा में मौजूद लोगों के सामने अपनी सरकार के काम को गिनाया और साथ ही कहा कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को जहां 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, हमारी सरकार महाराष्ट्र के किसानों के लिए छह हजार रुपये और जोड़ रही है और यह पैसा किसानों के खाते में चला जाएगा.

करोड़ों राम भक्त का सपना किया पूरा- सीएम शिंदे
शिंदे ने आगे विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, ''चाहे कितने भी रावण एकजुट हो जाएं, इंडी गठबंधन वाले इकठ्ठा हो जाएं लेकिन मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते हैं.  2024 में मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.'' सीएम शिंदे ने इस दौरान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी जिक्र किया. सीएम शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने लाखों-करोड़ों लोगों के सपने को पूरा किया है. 

एक मोदी सब पर भारी- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा, ''लाखों-करोड़ों राम भक्तों का सपना, आपने पूरा कर दिया. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. हमारे बाला साहेब ठाकेर का भी सपना आपने पूरा कर दिया है. करोड़ों राम भक्त आपसे खुश हैं, इसलिए कितने भी रावण एकजुट हो जाएं, इंडिया गठबंधन एकजुट हो जाए आपका कोई बाल बांका नहीं कर सकता. जैसे 2014 में इकट्ठा हुए थे, 2019 में इकट्ठा हुए लेकिन देश की जनता आपके साथ है इसलिए 2024 में भी पूरी ताकत के साथ इस देश के पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे, ये पत्थर की लकीर है. एक मोदी सबपर भारी.''

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: इस मामले में उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कोर्ट से झटका, पढ़ें पूरी खबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget