एक्सप्लोरर

'जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार के खिलाफ...', महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने दिया जीत का मंत्र

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नए सांसदों से मुलाकात कर संसद में उनके अनुभव साझा किए. महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए उन्होंने सभी से जनसंपर्क बढ़ाने की भी बात कही है.

Maharashtra Politics: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को महाराष्ट्र के बीजेपी सांसदों से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला करने को कहा. मोदी ने महाराष्ट्र से लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों से मुलाकात की और पहली बार चुने गए सदस्यों से संसद में उनके अनुभव साझा किए.

कौन हैं महाराष्ट्र के नए सांसद?
बीजेपी के पास पहली बार लोकसभा सदस्य बने चार सदस्य मुरलीधर मोहोल, अनूप धोत्रे, हेमंत सावरा और स्मिता वाघ हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बीजेपी सांसदों से कहा कि वे केंद्रीय बजट में घोषित योजनाओं और पहलों को जन-जन तक ले जाएं और सरकार के बारे में दुष्प्रचार के विपक्ष के प्रयासों को विफल करें.

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सांसदों से कही ये बात
बैठक में शामिल बीजेपी के एक सांसद ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हमसे सरकार के खिलाफ विपक्ष के दुष्प्रचार को रोकने और बूथ स्तर पर हर मतदाता तक पहुंचने के लिए भी कहा.’’ बैठक में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल भी मौजूद थे. बीजेपी ने हाल के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 28 सीट पर चुनाव लड़ा था. इनमें से नौ पर वह जीत हासिल करने में सफल रही. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 सीट जीती थीं.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने जिन 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से सात पर जीत हासिल की, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने हैं और बीजेपी ने घोषणा की है कि वह अपने सहयोगी दलों शिवसेना और एनसीपी के साथ चुनाव लड़ेगी.

बता दें, महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई है. MVA और महायुति के नेता बैठक कर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: MVA और NDA की टेंशन बढ़ाने वाले हैं मनोज जरांगे, महाराष्ट्र के चुनावी रण में आजमाएंगे किस्मत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget