एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के संबोधन पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस, 'पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को ये साफ कर दिया है कि...'

PM Modi Speech: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी को ये साफ कर दिया है कि पीएम मोदी ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि ये युद्ध का युग नहीं है लेकिन ये आतंकवाद का भी युग नहीं है.

CM Devendra Fadnavis On PM Narendra Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आतंक और बात, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत अब आतंक के आकाओं और पाकिस्तानी हुक्मरानों में कोई फर्क नहीं करेगा, आतंकी हमला होने पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते. पाकिस्तान से बात होगी तो केवल आतंकवाद और पीओके पर ही होगी."

'परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे'
उन्होंने आगे कहा, "आज पीएम मोदी ने तीन नए नॉर्मल का जिक्र किया है. सबसे पहले उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर देश में कोई भी आतंकी घटना होती है तो उसे भारत के साथ युद्ध के तौर पर देखा जाएगा और भारत उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करके मुंहतोड़ जवाब देगा. दूसरी बात पीएम मोदी ने साफ किया कि हम परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेंगे. तीसरी बात ये है कि अब तक पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों से हाथ धोता था, मुंह फेर लेता था और कहता था कि ये नॉन स्टेट एक्टर्स ने किया है, लेकिन अब भारत आतंक के आका और सरकार में फर्क नहीं करेगा और भारत उन्हें एक ही नजर से देखेगा और उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा."

'पाकिस्तान की गुजारिश पर हुआ सीजफायर'
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये भी कहा, "पीएम मोदी ने ये स्पष्ट किया है कि किस तरह भारतीय सेना के हमलों से पाकिस्तान तहस नहस हुआ और किस तरह से पाकिस्तान के हमलों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरीके से नाकाम कर दिया, जिसके चलते पाकिस्तान ने घुटने टेके और भारत को फोन करके भारत से गुजारिश की कि हमको सीजफायर करना है. उसके बाद ही ये सीजफायर हुआ है."

'सेना ने भारत की संप्रभुता को अक्षुण रखा'
सीएम ने ये भी कहा, "पीएम मोदी ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि ये युद्ध का युग नहीं है लेकिन ये आतंकवाद का भी युग नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने जो भारत की संप्रभुता को अक्षुण रखा है उसके हमारी सेना का अभिनंदन करता हूं."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget