एक्सप्लोरर

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली पर संजय राउत का तंज, 'हमारी सभा न हो इसलिए...', राज ठाकरे पर भी बयान

PM Modi in Shivaji Park: मुंबई के शिवाजी पार्क में आज पीएम मोदी की रैली होनी है. इस बीच उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी और राज ठाकरे पर बड़ा बयान दिया है.

Raj Thackeray Rally in Shivaji Park: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मई को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी शामिल होंगे. अब इस रैली को लेकर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

PM मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना (UBT) नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि, "महाराष्ट्र में PM मोदी जितनी जनसभा करेंगे बीजेपी की सीटें उतनी ही कम होगी. हमारी सभा ना हो इसलिए शिवाजी पार्क हमें नहीं मिला. राज ठाकरे उनके खिलाफ बोल रहे थे, जिन्होंने कहा था मोदी और शाह को महाराष्ट्र में पैर रखने नही दूंगा. आज उन्हीं के साथ स्टेज शेयर कर रहे हैं. यह कहने वाले राज का सुपारी का दुकान 4 दिनों बाद बंद होगा."

राउत ने आगे कहा, "महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ माहौल है. बीजेपी को सबसे बड़ा नुकसान होगा. गौतम अदाणी को जमीन बेचने के लिए 370 हटाया है, बीजेपी का सबसे बड़ा फायनेंसर अदाणी है. महाराष्ट्र में बीजेपी के गठबंधन का दम निकल चुका है."

राउत ने कहा, "हमने शिवाजी पार्क की तैयारी की थी. हमने पहले सभी कागजी कार्यवाही की थी. आज अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार समेत कई बड़े नेता आ रहे हैं."

बावनकुले ने बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार (17 मई) को शिवाजी पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. बीजेपी नेता ने कहा, मैंने राज ठाकरे को रैली के लिए आमंत्रित किया और वह इसमें शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं.

उन्होंने कहा, हमने राज से अगले कुछ दिनों में चुनाव प्रचार के लिए हमारे साथ शामिल होने को कहा है. बुधवार को, पीएम ने महाराष्ट्र में नासिक और ठाणे जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में दो चुनावों को संबोधित किया और मुंबई में एक रोड शो भी किया.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की रैली को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget