एक्सप्लोरर

पालघर: लिफ्ट में पेशाब करने पर डिलीवरी एजेंट की लोगों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Mumbai News: पालघर जिले के विरार में एक डिलीवरी एजेंट को लिफ्ट में पेशाब करते पकड़ा गया. यह घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने एजेंट की पिटाई कर दी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) को एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़े जाने के बाद लोगों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को विरार के बोलींज इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत की है और कंपनी प्रतिनिधि की हरकत लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना का एक वीडियो कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो तेजी से वायरल हो गया.

लिफ्ट से आ रही थी बदबू

कुछ स्थानीय लोगों ने लिफ्ट से बदबू आने की शिकायत की थी. जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने पहले इधर-उधर देखा और फिर लिफ्ट के एक कोने में पेशाब कर दिया. कुछ देर बाद जब वह प्रतिनिधि दोबारा वहां आया तो कई गुस्साए निवासियों ने उसे पकड़ लिया.

उससे तीखी बहस के बाद निवासियों ने कथित रूप से कंपनी प्रतिनिधि की पिटाई कर दी और फिर उसे बोलींज थाने ले गए.घटना की पुष्टि करते हुए बोलींज थाने के एक अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें निवासियों से एक कंपनी प्रतिनिधि के खिलाफ लिफ्ट में पेशाब करने की शिकायत मिली है. सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर जमा कर दिए गए हैं. हम कंपनी प्रतिनिधि की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं.’’कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज पोस्ट की और इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने निवासियों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है.अधिकारी ने कहा, ‘‘कंपनी प्रतिनिधि का कृत्य बेहद आपत्तिजनक था लेकिन हिंसा का सहारा लेने के बजाय तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी जानी चाहिए थी.’’उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget