एक्सप्लोरर

संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा- 'खुद को मराठियों का हितैषी बताने वाले यूरोप में...'

Pahalgam Terror Attack: संजय निरुपम ने कहा कि मराठी भाषियों हितैषी खुद को बताने वाले राजनेता यूरोप में परिवार के साथ सैर पर हैं. उनकी दिलचस्पी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में है.

Sanjay Nirupam On Uddhav Thackeray: पहलगाम में आतंकी हमले की घटना के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है. इस बीच हमले को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

संजय निरुपम ने कहा, "देश में गुस्से का वातावरण होने के बावजूद मराठी भाषियों का खुद को हितैषी बताने वाले ढोंगी राजनेता परिवार के साथ फोटोग्राफी में व्यस्त हैं. शिवसेना यूबीटी ने महाराष्ट्र के पर्यटकों के बारे में कोई संवेदना व्यक्त नहीं की है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक में भी उनकी पार्टी की ओर से कोई उपस्थित नहीं रहा."

'उद्धव ठाकरे की दिलचस्पी फोटोग्राफी में'
दरअसल, संजय निरुपम मुंबई में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के मराठी पर्ययकों की मदद करने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दौड़कर वहां पहुंचे. परंतु मराठी भाषियों हितैषी खुद को बताने वाले राजनेता यूरोप में परिवार के साथ सैर पर हैं. उनकी दिलचस्पी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, टूरिज्म है, वे विदेशी खाद्यपदार्थ खाने में व्यस्त हैं. इसी वजह से उनके पास महाराष्ट्र के पर्यटकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने का वक्त नहीं है."
 
कश्मीर में महाराष्ट्र के 2 हजार पर्यटक
संजय निरुमप ने पहलगाम के आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को इस दौरान निरुपम ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में महाराष्ट्र के करीब 2000 पर्यटक रुके हुए हैं. महायुति सरकार की ओर से उन्हें लाने की कोशिश जारी है. शिवसेना की ओर से स्टार एयरलाइंस व अकासा एयरलाइन्स दो उड़ान भरी है. जिसमें 520 पर्यटक महाराष्ट्र लाये गये हैं, इस प्रकार की जानकारी निरुपम ने दी है. 

'पाकिस्तान के खिलाफ हो सैन्य कार्रवाई'
संजय निरुपम ने ये भी कहा, "केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का बड़ा निर्णय लिया है. इसके लिए सरकार का अभिनंदन किया जाना चाहिए. परंतु केंद्र सरकार को यहीं पर नहीं रूकना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए." निरुपम ने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वाले स्थानीय लोगों के विरोध में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget