एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: उद्धव ठाकरे पटना में विपक्ष की बैठक में होंगे शामिल, बिहार के CM नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात

Opposition Meeting in Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के निमंत्रण पर लगभग 20 दलों के कई विपक्षी नेता पटना में मेगा-विपक्ष बैठक में भाग लेने के लिए तैयार हैं. आज उद्धव ठाकरे इस बैठक में हिस्सा लेंगे. 

Opposition Parties Meeting in Patna: शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पटना दौरे पर जाने वाले हैं. उद्धव ठाकरे सुबह 8 बजे मुंबई से पटना के लिए रवाना होंगे. उद्धव ठाकरे का सुबह 10 बजे पटना में आगमन होगा. इसके बाद उद्धव ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. फिर सुबह 11 बजे पटना के बैठक में उपस्थित होंगे. इसके बाद पत्रकारों से बात करने के बाद उद्धव ठाकरे शाम 5 बजे मुंबई के लिए रवाना हो जायेंगे. उनकी फ्लाइट शाम 7 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

अरविंद सावंत ने दी जानकारी
पार्टी नेता अरविंद सावंत ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए 23 जून को पटना में होंगे. यह बैठक विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने और 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई है.

पटना में कई दिग्गज नेता होंगे मौजूद
सावंत ने कहा, “कल सभी नेता पटना में बैठक कर रहे हैं. उद्धव जी भी वहां जा रहे हैं. देखते हैं वहां क्या होता है. वे देश के बहुत परिपक्व और अनुभवी लोग हैं.” पहली उच्च स्तरीय विपक्षी बैठक में भाग लेने के लिए, कांग्रेस के राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के उनके समकक्ष और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के हेमंत सोरेन, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती अपेक्षित लोगों में से हैं. 

शरद पवार भी रहेंगे मौजूद
शुक्रवार की बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की उम्मीद है. ममता बनर्जी गुरुवार को पटना पहुंचीं. सावंत ने कहा आगे कहा, “यहां तक कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, नीतीश कुमार भी वहां हैं. ये सभी दिग्गज हैं. जो भी निर्णय लिया गया है, हमें उसका पालन करना चाहिए और जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra: ED की कार्रवाई और सुरक्षा कम किए जाने पर आदित्य ठाकरे बोले- 'शिंदे सरकार डरी हुई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget