एक्सप्लोरर

Maharashtra: ED की कार्रवाई और सुरक्षा कम किए जाने पर आदित्य ठाकरे बोले- 'शिंदे सरकार डरी हुई...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में इन दिनों विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं से जुड़े लोगों के घर ईडी की छापेमारी के कारण राजनीति गरमा गई है. अब आदित्य ठाकरे ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Maharashtra News: कोविड (Covid) जम्बो फेसिलिटी में कथित अनियमितता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और सुरक्षा कम किए जाने को लेकर शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena-UBT) के नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने गुरुवार को कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार डरी हुई है और डरपोक की तरह लड़ रही है. बता दें कि ईडी ने बुधवार को गुरुवार को आदित्य ठाकरे और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की है.

ईडी ने दक्षिण मुंबई के बायकुला स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम के केंद्रीय क्रय विभाग कार्यालय में सर्वे किया था. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह देश में लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, जिसके कारण राज्य सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है. उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुलाई को मोर्चा निकालने का ऐलान किया है. आदित्य ठाकरे उनके और परिवार की सुरक्षा कम किए जाने को लेकर भी राज्य सरकार से नाराज हैं. दरअसल, बीते दिनों उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित परिवार के सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त वाहन को हटा दिया गया है.

लड़ना है तो हम चुनाव के लिए तैयार हैं- आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार डरी हुई है और इसलिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर डरपोक की तरह लड़ाई लड़ रही हैं.  अगर आप लड़ना चाहते हैं, तो हम चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए युद्ध के मैदान में आना होगा. देश और दुनिया देख रही है कि राज्य में किस तरह लोकतंत्र की हत्या हो रही है. आदित्य ठाकरे ने अपने करीबी शिवसेना (यूबीटी) की युवा इकाई युवा सेना के सचिव सूरज चाह्वाण के घर जाकर उनसे मुलाकात की जिनके परिसर की जांच ईडी ने बुधवार को की थी. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: अजित पवार ने NCP में मांगी अपनी भूमिका तो सुप्रिया सुले बोलीं- 'एक बहन के नाते मैं चाहूंगी कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget