एक्सप्लोरर

Watch: मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी, भाषण के दौरान गिरे, अब कैसी है तबीयत?

Nitin Gadkari Faints: महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान वो बेहोश हो गए. उन्हें चक्कर आ गया.

महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी बेहोश हो गए. शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई. भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए. अब उनकी तबीतय स्थिर बताई जा रही है. दरअसल, यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे. प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई.

वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए. मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया. वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं. 

आराम से बाद शुरू किया भाषण

बुधवार (24 अप्रैल) को पुसद में शिवाजी ग्राउंड में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में सभा का आयोजन किया गया था. जैसे ही नितिन गडकरी मंच पर बोलने के लिए उठे उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ. कुछ देर आराम करने के बाद नितिन गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया.

नितिन गडकरी को कुछ मिनट मंच के पीछे ले जाया गया. कुछ मिनट के विश्राम के बाद गडकरी ने पुसद की सभा को फिर संबोधित करना शुरू किया. गौरतलब है कि नितिन गडकरी विदर्भ में एनडीए प्रत्याशियों के लिए आज तीन अलग-अलग सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. पुसद की सभा बुधवार के दिन की उनकी दूसरी सभा थी.

बता दें कि तेज गर्मी की वजह से इस समय विदर्भ में हर जगह तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच है. नागपुर में नितिन गडकरी के कार्यालय के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अब पूरी तरह से ठीक हैं. वो अपनी तीसरी पूर्व निर्धारित सभा को भी संबोधित करेंगे. सुबह चिखली और दोपहर को पुसद की सभा के बाद नितिन गडकरी की तीसरी सभा वर्धा लोकसभा सीट के अंतर्गत आनेवाले वरुड शहर में होगी.

Maharashtra Lok Sabha Election: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इस नेता को पार्टी से किया सस्पेंड

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget