एक्सप्लोरर

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान मामले को लेकर नीतेश राणे ने फिर किया दावा, कहा- 'आत्महत्या नहीं ये है हत्या का मामला'

Disha Salian Death Case: नीतेश राणे ने विधानसभा में एक पेनड्राइव प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी.

Disha Salian Death Case: दिवंगत अभिनेता सुशात सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत को लेकर एक बार फिर बीजेपी विधायक नीतेश राणे (Nitesh Rane) का बयान सामने आया है. नीतेश राणे ने विधानसभा में एक पेनड्राइव प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी. इतना ही नहीं सदन में उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके पास इस घटना के गवाह भी हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राणे ने कहा, "उनके पास एक पेन ड्राइव (pendrive) है और उन्होंने दिशा सालियान (Disha Salian) के सामूहिक बलात्कार (gang rape) और हत्या (Murder) के एक चश्मदीद गवाह के अपने सहयोगी अमित साटम के साथ मिलकर एक प्रतिलेख (transcript) तैयार किया है.''

इस दौरान नीतेश राणे ने इस केस को लेकर कई सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा, "अगर हम मान लें कि उसने आत्महत्या की है, तो उसकी इमारत से सीसीटीवी फुटेज क्यों गायब हो गए हैं? इसके अलावा चौकीदार भी गायब है?" उन्होंने आगे कहा कि, "आने-जाने का रिकॉर्ड रखने वाले रजिस्टर से पेज  नंबर 8 और 9 गायब हैं. उनका मंगेतर रोहन राय जो उनके साथ रहता था, वह एक प्रत्यक्षदर्शी भी है उसका पता नहीं चल रहा है." बीजेपी नेता ने कहा कि, "मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि, यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है."

Mumbai: आठ साल से ज्यादा समय बाद मुंबई को मिलेगी दूसरी मेट्रो लाइन, पहले चरण में इतने स्टेशनों को करेंगे कवर

सीबीआई को देंगें सबुत

इतना ही नहीं नीतेश राणे ने कहा कि किसी को बचाने के लिए खास तरीके से जांच की जा रही है. पेन ड्राइव में रिकॉर्ड बातचीत से पता चलता है कि दिशा सालियान के सामूहिक बलात्कार और हत्या में राज्य के एक मंत्री की मिलीभगत है, जैसा कि एक चश्मदीद ने बताया है. उन्होंने कहा, "हालांकि मैं इसे आपको (अध्यक्ष) को नहीं सौंपूंगा, बल्कि मैं इसे अदालत के माध्यम से सीबीआई को दूंगा, यदि मैंने ऐसा नहीं किया तो इससे चश्मदीद गवाह की जान को खतरा हो सकता है."

यह भी पढ़ें-

Mumbai News: साइबर क्राइम का शिकार महिला पहुंची पुलिस के पास, कहा- हैकर्स चैट का उपयोग कर तुड़वा रहे शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget