एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने किया मल्हार सर्टिफिकेशन का ऐलान, झटका मटन पर राजनीति तेज

Nitesh Rane News: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने प्रदेश में सभी झटका मटन बेचने वाले दुकानदारों को मल्हार सर्टिफिकेशन के तहत रजिस्टर किए जाने का ऐलान किया है. विरोधी दल के नेताओं ने घेरा.

Nitesh Rane On Malhar Certification: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे से हिंदू खटीक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार (11 मार्च) को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मल्हार सर्टिफिकेशन की वेबसाइट का अनावरण किया. राणे ने कहा कि आज हमने महाराष्ट्र के हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ये विचार हिंदू समुदाय के लिए लाया जा रहा है, जिसके जरिए से हिंदुओं को झटका मटन बेचने वाली मटन दुकानों तक पहुंच मिलेगी. 

मंत्री नितेश राणे ने इस योजना की घोषणा करते हुए हिंदुओं से आग्रह किया कि वे उन दुकानों से मटन न खरीदें, जिनके पास मल्हार सर्टिफिकेट ना हो. नितेश राणे की इस बात पर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. नितेश ने कहा कि मल्हार सर्टिफिकेशन झटका मटन के माध्यम से हिंदू समाज को शुद्ध मटन मिलेगा, जिसमें कोई मिलावट नहीं होगी. इस पहल का उद्देश्य मटन में होने वाली मिलावट को रोकना है.

मल्हार सर्टिफिकेशन का इस्तेमाल करने का आग्रह

नितेश राणे ने कहा, ''हिंदू समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. मल्हार सर्टिफिकेशन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है, और जिन मटन दुकानों पर मल्हार सर्टिफिकेशन नहीं है, वहां हिंदू समाज को खरीदारी नहीं करनी चाहिए.''

विरोधी दलों के नेताओं ने क्या कहा?

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रईस शेख ने कहा, "वो हैं कौन? मुझे लगता है कि उनकी बातों को हमें तूल नहीं देना चाहिए." NCP (SP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "अब नितेश राणे बताएंगे कि किसे क्या खाना चाहिए और किसे क्या नहीं खाना चाहिए. 5000 साल से लोग मटन ला रहे हैं और मेरा तो सवाल है कि मल्हार सर्टिफिकेट कौन देगा?''

मल्हार सर्टिफिकेशन को लेकर NCP (SP) पार्टी के नेता रोहित पवार ने सवाल उठाते हुए कहा, ''यह किस तरह का क्या सर्टिफीकेट होगा और इसको मॉनिटर करेगा.

अमोल मिटकरी को हमारे बीच में बोलने की जरूरत नहीं- राम कदम

NCP नेता अमोल मिटकरी ने भी रईस शेख की तरह ही कहा, ''नितेश राणे की बातों को तूल नहीं देना चाहिए. इस पर BJP विधायक राम कदम ने जवाब देते हुए कहा, ''अमोल मिटकरी को हमारे बीच में बोलने की कोई ज़रूरत नही है. नितेश राणे ने जो कहा वो सब सही कहा.'' वहीं BJP विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि मैं इस सर्टिफिकेशन की बात का स्वागत करता हूं और तो और बोरीवली में हमने अवैध मटन वालों को हटा भी दिया है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget