एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश, कोल्हापुर में NDRF की दो टीमें तैनात

NDRF In Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बारिश को देखते हुए एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने बारिश को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है.

Maharashtra Rain Update: महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के दस्तों को तैयार रखने का निर्देश दिया है. इस बीच घाट क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी होने के बाद कोल्हापुर में एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया है. सीएम शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव के साथ चर्चा की और सभी संबंधित जिलों के संरक्षक सचिवों को सतर्क रहने और स्थिति को नियंत्रित करने का निर्देश दिया.

मुंबई पर खास निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री शिंदे ने अधिकारियों को मुंबई की स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. जिले में भारी बारिश के चलते राज्य की कई नदियां चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई हैं. कुंडलिका नदी चेतावनी के स्तर को पार कर चुकी है और अंबा, सावित्री, पातालगंगा, उल्हास और गढ़ी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से थोड़ा नीचे है. शिंदे ने अधिकारियों को चिपलून की स्थिति पर कड़ी नजर रखने और बार-बार निर्देश देकर नागरिकों को चेतावनी देने का भी निर्देश दिया.

Nagpur में मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, विदर्भ क्षेत्र के विकास को लेकर भी दिया बयान

अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की आशंका

पिछले 12 घंटों में मुंबई में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने भी राज्य में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और कई अन्य क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया था. आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 8 तारीख को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में और 7 और 8 जुलाई को कोंकण और गोवा में अलग-अलग भारी बारिश की संभावना है.

Maharashtra विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में गैरहाजिर रहने वाले कांग्रेस के 11 विधायकों ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget