एक्सप्लोरर

NCP की समिति ने शरद पवार के इस्तीफे को किया खारिज, कार्यकर्ता बोले- 'यहां सिर्फ एक बॉस है'

Sharad Pawar Resignation: कार्यकर्ताओं ने बॉस केवल एक है के नारे लगाए, शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए पूर्व लोकसभा सांसद आनंद परांजपे ने कहा पवार साहब को समिति के प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा.

Maharashtra News: एमसीपी के अगले अध्यक्ष को चुनने के लिए गठित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पैनल ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से शरद पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज कर दिया. पैनल के फैसले से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दफ्तर के बाहर जमकर जश्न मनाया. उन्होंने पटाखे जलाए और एकच साहेब (बॉस केवल एक है) के नारे लगाए.

कार्यकर्ताओं ने पवार से की फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग

पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट में स्थित एनसीपी के ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए और शरद पवार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की. बता दें कि पैनल की बैठक सुबह 11 बजे होनी थी लेकिन पार्टी के नेता व कार्यकर्ता निर्धारित समय से काफी पहले ही पहुंच गए थे. सभी कार्यकर्ताओं ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी जिस पर नीले रंग में लिखा था कि 'मैं साहेब के साथ हूं', कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं, जिसपर लिखा था कि पवार अपने फैसले पर दोबारा विचार करें.

एक कार्यकर्ता ने की कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश

पवार के फैसले से आहत होकर एक कार्यकर्ता ने अपने ऊपर कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की जिसे साथी कार्यकर्ताओं ने रोका. लगभग साढे़ ग्यारह बजे के आसपास पार्टी के नेता प्रफुल पटेल ने घोषणा की कि पैनल ने पवार के फैसले को नामंजूर करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

आनंद परांजपे बोले- पवार को स्वीकार करना होगा पैनल का फैसला

मालूम हो कि इस हफ्ते की शुरुआत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था.  वहीं शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए पूर्व लोकसभा सांसद आनंद परांजपे ने कहा पवार साहब को समिति के प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा. बता दें कि शरद पवार ने मंगलवार को एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था. शरद पवार ने कांग्रेस पार्टी से अलग होकर 1999 में एनसीपी की घोषणा की थी.

Maharashtra: महाराष्ट्र की सियासत में हलचल जारी, शरद पवार से मिलने सिल्वर ओक पहुंचे संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget