एक्सप्लोरर

Sharad Pawar News: शरद पवार के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे कर सकते हैं मुलाकात

Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने आज एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मौके पर एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उनके इस फैसले का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया.

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार के एमसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने  के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवासा सिल्वर ओक पर पार्टी के नेताओं और विधायकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है. एनसीपी विधायक रोहित पवार और चेतन तुपे शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंच चुके हैं. शिवसेना यूबीटी प्रमुध उद्धव ठाकरे भी थोड़ी बहुत देर में शरद पवार से मिलने के लिये यहां पहुंचने वाले हैं. इसी बीच शरद पवार के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

शरद पवार ने अचानक किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें कि शरद पवार ने आज एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मौके पर एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उनके इस फैसले का विरोध करते हुए और इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया.

लेकिन पवार नहीं माने और उन्होंने कहा कि वे अब देश और महाराष्ट्र के मुद्दों पर सारा ध्यान देंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह सार्वजनिक जीवन से सन्यास नहीं ले रहे हैं, जनता और उनके बीच कभी भी दूरियां नहीं बढ़ेंगे. कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ था, हूं और अतिम सांस तक आपके साथ बना रहूंगा.

'शरद पवार के फैसले को स्वास्थ्य कारणों से जोड़कर देखें'
इस मौके पर उनके भतीजे अजित पवार भी उनके साथ थे. अजित पवार ने कहा कि उनके इस्तीफे को उम्र और स्वास्थ्य कारणों से जोड़कर देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने 1 मई को ही इस्तीफे की घोषणा करने का मन बना लिया था, लेकिन एमवीए की रैली की वजह से उन्होंने उस दिन अपना फैसला टाल दिया.

बीजेपी से हाथ मिलाने के लिए अब अजित के सामने रास्ता साफ
शरद पवार के फैसले को भले ही अजित पवार स्वास्थ्य कारणों से लिया फैसला बता रहे हों लेकिन खबरें यहीं हैं कि शरद पवार ने अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की संभावानाओं के चलते यह फैसला लिया है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शरद पवार के इस्तीफे के बाद अब अजित पवार के नेतृ्त्व वाली एनसीपी के लिए बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का रास्ता साफ हो जायेगा.

यह भी पढ़ें: Sharad Pawar Resign: शरद पवार के इस्तीफे पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- 'MVA पर कोई फर्क नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget