एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव गुट को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बड़ा दावा, कहा- 'विधानसभा चुनाव में पांच...'

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और बीजेपी का गठबंधन मजबूत हो रहा है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास केवल 13-14 विधायक बचे हैं.

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने गुरुवार (29 जून) को दावा किया कि अगले साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) पांच से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी. समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात के लिए उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए राणे ने अहमदाबाद में कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे कभी भी अन्य राजनीतिक नेताओं के कार्यालयों या आवासों पर नहीं गए.

देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोर के बीच राणे ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदायों के उद्यमियों की मदद के लिए कई काम किए हैं. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हम उन्हें इस मुद्दे पर मनाने में सक्षम होंगे.”

केंद्रीय मंत्री राणे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी नीत केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाता तोड़ लिया और महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया.

पिछले साल जून में, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था. इससे पार्टी में विभाजन हो गया और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई. शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से 30 जून 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा, “महाराष्ट्र में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार मजबूत हो रही है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास अब केवल 13-14 विधायक बचे हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी संख्या पांच विधायकों से भी कम हो जाएगी.”

Maharashtra: शिवसेना भवन के पास आदित्य ठाकरे की कार का एक्सीडेंट, बाइक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget