एक्सप्लोरर

'उनको वहां कौन पूछता है?', उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर बीजेपी सांसद नारायण राणे का तंज

Narayan Rane News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि मराठी भाषा उधर चलती नहीं है. वहां किसी को उनकी परवाह नहीं है.

Narayan Rane On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर बीजेपी सांसद नारायण राणे ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उद्धव ठाकरे पर कोई ध्यान नहीं देता. वहां मराठी नहीं चलती.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा, ''उनको दिल्ली में पूछता कौन है? वहां इंग्लिश में बोलना पड़ता है. उन्हें न तो हिंदी आती है और ना ही इंग्लिश. मराठी भाषा उधर चलती नहीं है. वहां किसी को उनकी परवाह नहीं है. उनकी पार्टी छोटी है.'' 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में उद्धव ठाकरे का कुछ चलने वाला नहीं है. वक्फ बोर्ड के मसले पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार की चुप्पी पर उन्होंने कहा, ''वक्फ बोर्ड की जमीन के बारे में उन्हें क्या जानकारी है? एमेंडमेंट आने के बाद जो कहना है, उनके सांसद लोग कहेंगे.''

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में तीन दिनों का दिल्ली दौरा किया था. उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (8 अगस्त) को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की थी.  सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात के दौरान उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे.

इससे पहले उद्धव ठाकरे ठाकरे ने बुधवार (7 अगस्त) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और INDIA गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात की थी. वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए दिल्ली में थे. 

हाल के महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद शिवसेना (यूबीटी) 9 सीटें हासिल की थी, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले RSS और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक, क्या हैं संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget