एक्सप्लोरर

'ये जनता के वोटों से बनी हुई सरकार नहीं', महायुति पर नाना पटोले ने साधा निशाना

Maharashtra News: महाराष्ट्र की विपक्षी कांग्रेस ने एकबार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाया. नाना पटोले ने कहा है कि राज्य की जनता का कहना है कि सरकार उनके वोटों से नहीं बनी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर सवाल उठाया है. नाना पटोले का कहना है कि ''शपथ ग्रहण में राज्यपाल का सबसे बड़ा रोल होता है. लेकिन वह तो बीजेपी का कार्यक्रम था. राजा बेशक था लेकिन शपथ का कार्यक्रम नहीं था तो क्या ये लोग (बीजेपी) लोकतंत्र को सपोर्ट करते हैं. इस बारे में क्यों बात नहीं करते?''

विपक्षी महाविकास अघाड़ी जिस तरह ईवीएम का मुद्दा उठा रही है उस पर सत्तारूढ़ पक्ष का कहना है कि यह मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा कर रही है. इस पर नाना पटोले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कल ही हमने खुलासा किया था कि हमने जनता की भावनाओं को रखा है. महाराष्ट्र की जनता की भावना है और उन्हें लगता है कि ये जो सरकार बनी है ये उनके वोटों से नहीं बनी है. जो आज सत्ता में वे कुछ भी बोल लें, उन्हें  लोकतंत्र से कुछ लेना देना नहीं.

नाना पटोले ने कहा, ''जनता गांव-गांव ठहराव कर रही है. वे माप-तौल ले रहे हैं. हम उनकी बात कर रहे हैं. बीजेपी को हमपर तंज कसने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें जनता को जवाब देना है."

वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर यह बोले नाना पटोले

महायुति सरकार ने कहा कि हम किसानों के लिए करते हैं. इस पर तंज करते हुए नाना पटोले ने कहा, ''इन्होंने अच्छा काम किया है इसलिए तो किसानों की खुदकुशी हुई है. आत्महत्या कर रहे हैं." महाराष्ट्र में 103 किसानों को वक्फ बोर्ड का नोटिस मिला है और उन्हें जमीन खाली करने कहा गया है. इस पर नाना पटोले ने कहा, ''वो डिटेल मेरे पास नहीं है. डिटेल रहेगी तो बात करेंगे.''

ममता के मुद्दे पर दिल्ली में होगी चर्चा- पटोले

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नाना पटोले ने कहा, "यह दिल्ली स्तर की बात है. यह राज्य स्तर की बात नहीं है. इस पर दिल्ली में चर्चा होगी.''

ये भी पढ़ें- 'जहां उनको वोट मिलता है, कभी भी...' EVM मामले में डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का MVA पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget