एक्सप्लोरर

'जहां उनको वोट मिलता है, कभी भी...' EVM मामले में डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का MVA पर हमला

Eknath Shinde On EVM: एकनाथ शिंदे ने कहा, झारखंड में चुनाव हुआ, नांदेड में उपचुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को जीत मिली तो वहां EVA अच्छा था. लोकसभा चुनाव में अच्छी जीत मिली, तो क्या तब घोटाला नहीं था?

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने ईवीएम के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है. शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे समेत तमाम नेताओं का आरोप है कि चुनाव में ईवीएस को दुरुपयोग हुआ है. इस पर शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, विपक्ष को हार स्वीकार करनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. 

एकनाथ शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र की जनता ने जो फैसला किया है, उसको स्वीकार करना चाहिए. जहां उनको वोट मिलता है, कभी भी वहीं ईवीएम का घोटाला नहीं होता हैं,  इसलिए चुनाव हारने के बाद ऐसा कहना सही नहीं है. झारखंड में चुनाव हुआ, नांदेड में उपचुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को जीत मिली तो वहां ईवीएम अच्छा था. लोकसभा चुनाव में अच्छी जीत मिली, तो क्या तब ईवीएम का घोटाला नहीं था? तो हार होने के बाद ईवीएम का घोटला क्यों? विपक्ष को रोना-धोना बंद करना चाहिए और हार स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए."

MVA नेताओं ने EVM पर आरोप लगाते हुए नहीं ली शपथ 
वहीं किसान आंदोलन को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, किसानों के ऊपर कभी अन्याय नहीं होगा ये किसानों की सरकार है. बता दें पीटीआई की रिपोर्ट, के मुताबिक महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के सदस्यों ने राज्य के चुनावों में EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार (7 दिसंबर) को विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधायक के तौर पर शपथ नहीं लेने का फैसला किया.

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "एमवीए ने आज सदन के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेने का फैसला किया है. जब कोई सरकार इतने बड़े बहुमत के साथ सत्ता में आती है, तो जश्न मनाया जाता है. सवाल उठता है कि उसे जो जनादेश मिला है, वह जनता ने दिया है या ईवीएस और भारत के चुनाव आयोग ने दिया है." 

ये भी पढ़ें

क्या राज ठाकरे की पार्टी को सरकार में शामिल करेंगे देवेंद्र फडणवीस? खुद दिया बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget