एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले बोले, 'विधानसभा चुनाव में महायुति को...'

Nana Patole News: नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी) और एनसीपी (सपा) सहित विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत दिल्ली में नहीं होगी.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने मंगलवार (6 अगस्त) को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सरकार में बदलाव जरूर होगा. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे पर भी बात की.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ठाकरे की मंगलवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर पटोले ने कहा, ''महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. वो महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को कैसे हराया जाए, इसकी रणनीति पर चर्चा करेंगे.''

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख ने आगे कहा, ''उद्धव ठाकरे राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत करेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी) और एनसीपी (सपा) सहित विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत दिल्ली में नहीं होगी. इस पर बात मुंबई में की जाएगी.''

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पटोले ने कहा, ''हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के दौरान व्हिप का उल्लंघन कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर ली गई है और उन्हें माफ नहीं किया जाएगा.

पिछले महीने हुए विधान परिषद चुनावों में सात कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. पटोले ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा करने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की. 

उन्होंने कहा, ''कुछ करदाता मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना के खिलाफ अदालत में चले गए और सरकार एमवीए को दोष दे रही है. लडकी बहिन योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति ने यूं दी बधाई, शायरी का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget