एक्सप्लोरर

CM पद को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले का तंज, 'एकनाथ शिंदे के मुंह की जलेबी...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता कुछ भी कहें लेकिन होगा वही जो दिल्ली में बैठे उनके दो नेता चाहते हैं. एकनाथ शिंदे को दुख बहुत है.

Nana Patole On Eknath Shinde: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में महायुति में सीएम पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के मुंह के जलेबी छीन गई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महायुति में सीएम के चेहरे को लेकर बहुत झगड़ा है. 

कांग्रेस नेता ने कहा, ''सीएम चेहरे को लेकर लोग हमारा झगड़ा दिखाते थे लेकिन सीएम फेस को लेकर सबसे ज्यादा झगड़ा महायुति में है. महाराष्ट्र में बीजेपी का कार्यकर्ता कुछ भी कहे पर होगा वही जो दिल्ली में बैठे उनके दो नेता चाहते हैं. एकनाथ शिंदे जी को दुख बहुत है, ऐसे में अब निराश होकर ही वो बात करेंगे. वह शुरुआत से कह रहे हैं कि उनके नाम और काम पर यह चुनाव जीता गया है लेकिन अब देखिए क्या हो रहा है.''

बता दें कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बुधवार (27 नवंबर) को साफ-साफ कहा है कि बीजेपी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, वो उसके साथ रहेंगे और किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं होगी.

EVM को लेकर क्या बोले नाना पटोले?

जब उनसे पूछा गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में और उससे पहले हुए लोकसभा में EVM पर सवाल नहीं खड़ा किया गया लेकिन महाराष्ट्र में हारने पर क्यों सवाल किए जा रहे हैं? इस प्रश्न पर गुस्साए नाना पटोले ने कहा, ''आप का सवाल ही अलग है. जब जनता EVM पर सवाल करेगी तब ही आंदोलन होगा न. जब तक मित्र नहीं तय करेंगे यहां कुछ नहीं होता है. मित्र ही बताएंगे राज्य का क्या होगा?''

देशभर में कांग्रेस सिग्नेचर कैंपेन चलाएगी- नाना पटोले

नाना पटोले ने आगे कहा, ''दो दिन बाद कांग्रेस देशभर में सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेगी. करोड़ों जनता का हस्ताक्षर हम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, CJI और इलेक्शन कमीशन को देंगे. जनता का ऐसा कहना है कि उन्होंने वोट किसी को दिया और जीत कर कोई और आया. वोट किसी और को मिला. इसी को लेकर हमारा कैंपेन हमारी मुहिम चलेगी.''

महाराष्ट्र में MVA और महायुति को कितनी सीटें मिलीं?

बता दें कि महाराष्ट्र में हालिया विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा. इस गठबंधन को महज 46 सीटों पर जीत मिली. एमवीए के घटक कांग्रेस को 16, उद्धव गुट को 20 और शरद पवार गुट की एनसीपी (एसपी) को 10 सीटें मिलीं. वहीं, महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार और BJP के सामने सरेंडर क्यों हो गए एकनाथ शिंदे? जानें बड़ी वजह

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget