एक्सप्लोरर

अजित पवार और BJP के सामने सरेंडर क्यों हो गए एकनाथ शिंदे? जानें बड़ी वजह

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में महायुति के पक्ष में नतीजे आने के बाद अब शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने साफ-साफ कह दिया कि बीजेपी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, वो उसके साथ हैं.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच ये साफ हो गया है कि महायुति की नई सरकार में अब बीजेपी से ही कोई मुख्यमंत्री होगा. जिस एक नाम की तलाश में दिल्ली से मुंबई तक के नेता माथापच्ची कर रहे थे, जिस एक नेता की वजह से प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक उलझे हुए थे, उसी ने खुद मीडिया के सामने आकर सारी उलझनें सुलझा दीं. वो नाम है एकनाथ शिंदे का, जिनके नेतृत्व में महायुति ने चुनाव में बंपर जीत दर्ज की. लेकिन जब बारी मुख्यमंत्री बनने की आई तो एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया.

शिवसेना प्रमुख शिंदे ने साफ-साफ लफ्जों में कह दिया कि बीजेपी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगी, मैं उसके साथ हूं. लेकिन क्या एकनाथ शिंदे के लिए ये बोलना इतना आसान था? अगर इतना ही आसान था तो फिर एकनाथ शिंदे ने इस बयान के लिए चार दिन का इंतजार क्यों किया? आखिर बीजेपी के सामने एकनाथ शिंदे के सरेंडर की असली कहानी क्या है? विस्तार से जानते हैं. 

बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 13 सीटें चाहिए थी

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को जब चुनाव के नतीजे आ गए और तय हो गया कि 132 सीटों के साथ बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी है तो उसके साथ ही ये भी तय हो गया था कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तो बीजेपी का ही होगा. इसकी वजह सीटों का अंकगणित था, जिसमें बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अपने किसी भी सहयोगी से महज 13 सीटें ही चाहिए थी. 

अजित पवार ने फडणवीस के नाम का किया समर्थन

महायुति गठबंधन के हिस्सेदार अजित पवार इस बात को पहले ही भांप गए थे कि 41 सीटों के साथ वो मुख्यमंत्री पद का तो दावा नहीं ही कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का समर्थन कर दिया. अब अजित पवार के 41 विधायकों के समर्थन के साथ बीजेपी सरकार बनाने में सक्षम थी. फिर भी बीजेपी ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और एकनाथ शिंदे के अगले कदम का इंतजार किया.

एकनाथ शिंदे ने क्यों किया बीजेपी के सामने सरेंडर?
 
उधर, इंतजार एकनाथ शिंदे ने भी किया. उनके लोगों ने दावेदारी भी की. बीजेपी के नेताओं को पुराने बयानों का हवाला भी दिया. बार-बार कहा कि महायुति ने एकनाथ शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा है, लिहाजा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ही बनना चाहिए. लेकिन एकनाथ शिंदे को भी पता था कि उनकी ताकत उनके 57 ही विधायक हैं और इनके बल पर वो फिलहाल कुछ भी नहीं कर सकते हैं. लिहाजा उन्होंने बीजेपी के संख्या बल के सामने सरेंडर करना ही बेहतर समझा. 

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें वो बार-बार अपने किए काम को गिनाते रहे. अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते रहे. बार-बार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते रहे और आखिरकार बोल ही पड़े कि वो मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं और बीजेपी जिसे भी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, एकनाथ शिंदे उसे अपना समर्थन देंगे और सरकार बनाने में एकनाथ शिंदे और उनकी शिवसेना की तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी.

बीजेपी ने क्यों किया इंतजार?

अब यूं तो ये ऐलान बीजेपी खुद भी कर सकती थी, क्योंकि अजित पवार ने पहले ही देवेंद्र फडणवीस का समर्थन कर दिया था और अजित पवार के समर्थन के बाद बीजेपी को शिंदे की जरूरत भी नहीं थी. लेकिन अगर बीजेपी ये पहल करती तो फिर उसकी छवि खराब होने का डर था. क्योंकि बात फिर 2019 की होने लगती और कहा जाता कि बीजेपी ने जो काम उद्धव ठाकरे के साथ किया था वही काम अब बीजेपी एकनाथ शिंदे के साथ कर रही है. ऐसे में बीजेपी ने इंतजार किया, शिंदे को मनाने की कोशिश की और शिंदे मान भी गए.

बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए मानना शिंदे की मजबूरी भी थी क्योंकि शिंदे को भी पता था कि उनके पास इतना संख्याबल नहीं है कि बीजेपी से बगावत कर वो सरकार बना सकें. बाकी अभी इसी चुनाव में मिली सीटों ने ही साबित किया है कि असली शिवसेना अब उद्धव ठाकरे की नहीं बल्कि शिंदे की है. शिंदे के सामने इस शिवसेना को जोड़े रखने की चुनौती है और बीजेपी से बगावत करके ये काम कभी हो नहीं सकता था. 

उद्धव ठाकरे इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं. लिहाजा शिंदे को पता था कि बगावत का मतलब 'माया मिली न राम' वाली बात हो जाएगी. इस चुनाव में शिंदे को ये बात समझ में आ गई थी कि एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे और खुद को सेफ रखने के लिए, अपनी पार्टी को सेफ रखने के लिए, अपने विधायकों को सेफ रखने के लिए शिंदे एक सेफ गेम खेल गए, जिसमें भले ही सत्ता उनके हाथ से चली गई हो लेकिन वो सत्ता के साथ तो हैं ही.

ये भी पढ़ें: Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण जिस दिन होगा उस दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget