एक्सप्लोरर

Maratha Protest: 'गुमराह कर रहे हैं फडणवीस', मराठा आरक्षण के मुद्दे पर नाना पटोले का बड़ा बयान, BJP पर झूठे वादे का लगाया आरोप

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मराठा आरक्षण के मामले में देवेंद्र फडणवीस पर गुमराह करने का आरोप लगाया है.

Nana Patole target Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले का बयान सामने आया है. पटोले ने कहा, मुंबई मराठा समुदाय लिए आरक्षण के मुद्दे को बीजेपी सरकार ने ही तूल दिया है. वहीं बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है इसलिए उन्हें आरक्षण नहीं देना है. बीजेपी 9 साल से केंद्र की सत्ता में है, लेकिन उन्होंने फैसला नहीं लिया. ऐसा कहते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मराठा आरक्षण के मामले में फडणवीस पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया है. उन्होने कहा कि अगर बीजेपी मराठा समुदाय को आरक्षण देने की सच्ची इच्छा रखती है, तो संसद के विशेष सत्र में आरक्षण पर निर्णय लेकर मराठा समुदाय को न्याय दिया जाना चाहिए.

क्या बोले कांग्रेस नेता नाना पटोले?
नाना पटोले ने कहा कि अगर मराठा समुदाय समेत पिछड़े समुदायों को आरक्षण देना है तो 50 फीसदी की मौजूदा सीमा को भी हटाना होगा. इस सीमा को हटाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है. केंद्र को यह सीमा हटा देनी चाहिए लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले रही है. मराठा और धनगर समुदाय से झूठे वादे कर बीजेपी सत्ता में आई और उसके बाद उन्होंने इस समुदाय को आरक्षण नहीं दिया. मराठा आरक्षण कानून विधानसभा में तो जल्दबाजी में पास हो गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं टिक सका. 

नाना पटोले ने कहा, फडणवीस ने कहा था कि मराठा समुदाय को आरक्षण सिर्फ मैं ही दे सकता हूं, लेकिन सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद भी मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया गया है. आगे उन्होंने कहा राज्य की त्रिपक्षीय सरकार ने फिर बैठक की और मराठा आरक्षण पर अपना पक्ष रखने की कोशिश की. सरकार ने एक माह का समय मांगा है, और यह समय की बर्बादी है.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation Protest: जालना में हुए लाठीचार्ज पर डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 'ये दुखद, मैं माफी मांगता हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget