एक्सप्लोरर

किसने बिगाड़ा नागपुर के महाल का माहौल, कैसे भड़की हिंसा? पुलिस बोली, 'कुछ गलतफहमी...'

Nagpur Violence: औरंगजेब विवाद को लेकर सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई. पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल बिगड़ने की आशंका है. यह हिंसा किसी गलतफहमी की वजह से शुरू हुई है.

Nagpur Violence: औरंगजेब विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार (17 मार्च) की शाम हिंसा भड़क गई. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन माहौल कभी भी तनावपूर्ण हो सकता है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह हिंसा किसी साजिश के तहत की गई है? क्योंकि लोगों द्वारा पहले से पत्थर तैयार रखना और गाड़ियां जलाना किसी प्लान के तहत किया गया लगता है. इसको लेकर अब नागपुर पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया है.

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 7.00 बजे मुस्लिम समुदाय से कुछ लोग शिवाजी चौक पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. ये लोग विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे. इसी दौरान हिंसा भड़क गई. इस घटना में डीसीपी निकेतन कदम गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, उनपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने महाल में भारतीय न्याय संहिता की  धारा-163 (जो आईपीसी की धारा-144 हुआ करती थी) लागू कर दी गई है.

नागपुर हिंसा मामले में DCP नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, "यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. यहां हमारा बल मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें या पत्थरबाजी न करें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई."

नागपुर हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल
डीसीपी ने जानकारी दी है कि कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पथराव के दौरान उनके पैर में भी हल्की चोट आई है, लेकिन पुलिस टीम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह कर रही है और लगातार अपील की जा रही है कि अफवाहों पर भरोसा न करें. कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें.

इतनी भीड़ कैसे आई, जांच जारी
वहीं, पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंगल ने बताया, "इस घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं पर कितने लोगों को यह कह पाना अभी मुश्किल है. इसमें कितनी गाड़ियों को नुकसान हुआ है, यह भी हम देख रहे हैं. क्या यह किसी साजिश के तहत हुआ है? यहां इतनी भीड़ कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget