एक्सप्लोरर

नागपुर में बवाल पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले, 'यह शहर जाति, पंथ या धर्म के आधार पर...'

Tension in Nagpur: नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए. शिवाजी चौक पर पथराव में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और कई पुलिसकर्मी घायल हुए.

Nagpur Violence: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद के बीच नागपुर में हिंसा भड़क गई है. नागपुर के महाल इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. फिलहाल, पुलिस ने जानकारी दी है कि स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन अब तक कई गाड़ियों को जलाया जा चुका है और पुलिस की टीम पर पथराव किया गया है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

बता दें, सोमवार (17 मार्च) की सुबह विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसी जगह पर औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए प्रदर्शन किया था. यहां पर औरंगजेब की प्रतीकात्मक मूर्ति भी जला दी गई. फिर, शाम को शिवाजी चौक के पास चिटनीस पार्क एरिया में पथराव हुआ. बताया जा रहा है कि इस वारदात में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. 

प्यारे खान ने की शांति बनाने की अपील
वहीं, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "महाल क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होना दुर्भाग्यपूर्ण है." इसी बीच उन्होंने नागपुरवासियों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में सहयोग देने की अपील की है. 

प्यारे खान ने कहा, "नागपुर हमेशा से शांति और सौहार्द का प्रतीक रहा है, जहां से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में जाता है. यह शहर जाति, पंथ या धर्म के आधार पर होने वाले विवादों से दूर रहा है. आज जो भी घटना घटी है, उस पर प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा."

नागरिकों से अपील करते हुए प्यारे खान ने कहा, “आपकी तरक्की से देश, समाज और आपका स्वयं का विकास होता है, लेकिन ऐसी घटनाएं न केवल समाज का माहौल बिगाड़ती हैं, बल्कि आपका भविष्य भी अंधकार में डाल सकती हैं. पुलिस इस तरह की घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. मेरी सभी से विनती है कि ऐसे समय में सभी लोग शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें.”

उन्होंने आगे कहा, “घटना के तुरंत बाद ही हमने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. यह घटना निंदनीय और शर्मनाक है.” उन्होंने नागपुर के नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने और शहर की शांति व एकता को मजबूत करने के लिए स्वयं भी प्रयास करने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget