एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर के द्वार का स्लैब गिरा, 17 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर

Nagpur Mandir Collapsed: नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल, जिनमें 3 की हालत गंभीर है. NDRF मौके पर मौजूद है.

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी में शनिवार (9 अगस्त) रात महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब अचानक ढह गया, जिससे 17 मजदूर घायल हो गए. इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा रात करीब 8:00 से 8:15 बजे के बीच खापरखेड़ा-कोराडी मंदिर रोड पर हुआ.

स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रात से ही बचाव अभियान जारी रखा है. वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ ये हादसा?

अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय निर्माण कार्य चल रहा था और सभी मजदूर स्लैब के पास काम कर रहे थे. जिलाधिकारी विपिन इटनकर और पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम ने घटनास्थल का दौरा कर बचाव कार्य की निगरानी की. पीटीआई के अनुसार, फिलहाल स्लैब गिरने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन ने विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया है, जो संरचना की तकनीकी जांच करेगी.

17 लोग घायल, 3 की स्थिति चिंताजनक 

NMRD के महानगर आयुक्त संजय मीणा ने बताया, “करीब 15–17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है, हालांकि तीन लोगों की स्थिति चिंताजनक है. कोराडी मंदिर का निर्माण कार्य एनएमआरडीए के तहत ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा था. हादसा कैसे हुआ, यह पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.”

प्रत्यक्षदर्शी रत्नदीप रंगारी ने एएनआई को दिए बयान में बताया, “हमने मलबे से 9 लोगों को बाहर निकाला. सभी घायल थे और खून से लथपथ थे. जैसे ही स्लैब गिरा, लोग नीचे दब गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.”

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमों ने चारों ओर से मलबा हटाने का काम शुरू किया. आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था की है और ठेकेदारों से निर्माण स्थल की सुरक्षा मानकों की रिपोर्ट मांगी गई है. फिलहाल, मंदिर परिसर का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget