एक्सप्लोरर

नागपुर में जम्मू-कश्मीर के छात्र के साथ मारपीट, एसोसिएशन ने CM फडणवीस से की एक्शन की मांग

Nagpur News: नागपुर में कश्मीर के छात्र की पिटाई को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े छात्र से पूछताछ करने लगे लेकिन जब वह उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाया तो मारपीट की.

Maharashtra News: नागपुर के फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र की स्थानीय निवासियों के एक समूह ने पिटाई कर दी. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना क्यों हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को शहर के कामटी इलाके में हुई, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है.

घटना के बारे में उन्होंने कहा, ''डोडा शहर और जम्मू के रहने वाले दो छात्र अपने छात्रावास लौट रहे थे, तभी उनमें से एक शौच के लिए चला गया, जबकि दूसरा सड़क किनारे उसका इंतजार कर रहा था. दोनों फार्मेसी स्नातक फर्स्ट ईयर के छात्र हैं.''

सड़क किनारे खड़े छात्र से पूछताछ के बाद पिटाई

अधिकारी ने बताया कि उसी समय स्थानीय लोगों का एक समूह वहां आया और सड़क किनारे खड़े छात्र से पूछताछ करने लगा कि वह कहां से आया है. जब वह उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाया तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. दूसरे छात्र ने वापस आकर स्थानीय लोगों को बताया कि दोनों एक स्थानीय कॉलेज के छात्र हैं. इसके बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया. 

बाद में छात्रों में से एक ने इस घटना के बारे में ‘जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन’ के पदाधिकारी नासिर खुहामी को बताया, जिन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट किया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया.

पीड़ित छात्र ने क्या कहा?

छात्र ने मीडिया से बातचीत में हमले के पीछे किसी नफरत भरे मकसद से इनकार किया और कहा, ''यह नागपुर में उनका पहला साल है और वे उस इलाके को अच्छी तरह से नहीं जानते थे, जहां यह घटना हुई. ये घटना शाम करीब 6.15 बजे हुई जब वे कामटी में एक सड़क पर रुके थे. इसी दौरान दो-तीन लोग मौके पर आए और उनसे पूछा कि वे कौन हैं और कहां से आए हैं.'' 

CM फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग

छात्र के मुताबिक उसने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर से हैं, लेकिन शरारती तत्वों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया.‘जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय संयोजक खुहामी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नागपुर में जम्मू-कश्मीर के एक छात्र पर बेरहमी से हमला किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके के छात्र को अकारण शरारती तत्वों ने बेरहमी से पीटा.’’ 

खुहामी ने कहा कि पीड़ित के अनुसार, दो से तीन गुंडों ने उस पर हमला किया. छात्र नेता ने लिखा, ‘‘हमलावरों में से कुछ ने उसे (छात्र को) नीचे गिरा दिया और उसके चेहरे और पेट पर मुक्का मारना शुरू कर दिया. उसके चेहरे, गर्दन, पीठ और हाथों पर 8-9 बार मुक्के मारे गए.’’ उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया. फडणवीस के पास गृह विभाग भी है.

खुहामी ने ये भी कहा कि जब उन्होंने घटना के बारे में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को अवगत कराया तो उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (कानून-व्यवस्था) मनोज कुमार शर्मा का फोन आया, जिन्होंने उनसे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और पीड़ितों का फोन नंबर भी लिया. खुहामी ने कहा कि आईजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget