एक्सप्लोरर

Nagpur News: नागपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

Nagpur News: नागपुर की पटाखा फैक्ट्री में रविवार को ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के बाद आग लग गई. बचावकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और घायलों को बाहर निकाला.

Nagpur Firm Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गई. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी. ब्लास्ट की घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे हुई है. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ब्लास्ट के बाद फैली आग पर काबू पा लिया और अब स्थिति नियंत्रण में है.

पीटीआई के मुताबिक कटोल तहसील में मौजूद एशियन फायरवर्क्स में ब्लास्ट हुआ है, कटोल तहसील नागपुर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है. अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

मौके पर मौजूद हैं पुलिसकर्मी

ब्लास्ट से जुड़ा वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आसपास सबकुछ बिखरा हुआ है और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. ब्लास्ट के बाद धुआं निकल रहा था और सांस देने में तकलीफ की शिकायत की गई थी. इसलिए वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी चेहरे को मास्क या फिर रूमाल से ढंके हुए थे.

मौके पर मौजूद थे 31 मजदूर

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में 31 मजदूर काम कर रहे थे. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी हर्ष ए पोद्दार ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. हर्ष पोद्दार ने बताया, ''फॉरेंसिक जांच के बाद ही ब्लास्ट का कारण पता चल पाएगा. हमने आग बुझा दी और उसे नियंत्रित कर दिया है.''  घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर ग्रामीण पुलिस, दमकल कर्मी, फॉरेसिंक एक्सपर्ट और एक्सप्लोसिव विभाग के कर्मचारी पहुंच गए थे.

शुरुआत में ऐसी जानकारी मिली की कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं.  इससे पहले जनवरी महीने में भंडारा के जवाहर नगर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 8 कर्मचारियों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'दिल्ली में AAP कांग्रेस के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget